BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मिशन परिवार विकास अभियान में बक्सर पुरुष नसबंदी और अंतरा में सूबे में सबसे आगे

परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रयोग को लेकर बढ़ी है लोगों में जागरूकता माला एन वितरण में...

परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रयोग को लेकर बढ़ी है लोगों में जागरूकता

माला एन वितरण में दूसरे और कंडोम वितरण में चौथे स्थान पर है बक्सर जिला

बक्सर, 15 मार्च | जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की सफलता अब रंग लाने लगी है। जिसकी बदौलत नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों को लेकर लोगों में पूर्व की अपेक्षा जागरूकता बढ़ी है।

बीते माह पांच से 24 फरवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान चलाया गया था। जिसके तहत पांच से 11 फरवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह और 12 से 24 फरवरी तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा सम्पादित किया गया। इस दौरान बक्सर जिले ने सूबे में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत परिवार नियोजन के अधिकांश साधनों की खपत में शिर्ष पांच में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

इस क्रम में फ्रंट लाइन वर्कर्स और लोगों की बढ़ती सहभागिता के कारण पूरे पखवाड़ा में पुरुष नसबंदी करने और अंतरा इन्जेक्शन लगाने में बक्सर जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिसको लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों और कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पखवाड़ा के दौरान बक्सर में हुए 45 पुरुष नसबंदी

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह डीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान कुछ इंडिकेटर्स में बक्सर जिला का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पखवाड़ा के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध बक्सर जिले में 45 पुरुष नसबंदी हुई। जो लक्ष्य का 69.2 प्रतिशत है। पुरुष नसबंदी में बक्सर पहले स्थान पर रहा। वहीं, वैशाली और औरंगाबाद जिला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

महिला बंध्याकरण में इस बार थोड़ा प्रदर्शन ठीक नहीं रहा, लेकिन इसे आगामी पखवाड़ा में सुधार लाया जाएगा। साथ ही, अंतरा इंजेक्शन देने में भी बक्सर 76.8 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए पहले स्थान पर है। इस सूची में भागलपुर और सारण क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा आईयूसीडी लगाने में बक्सर चौथे स्थान पर है। बक्सर ने 46.4 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसमें मुंगेर पहले, रोहतास दूसरे और वैशाली तीसरे स्थान पर हैं।

छाया के वितरण में बक्सर तीसरे नंबर पर

डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि माला-ए के वितरण में बक्सर 35 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर पटना और तीसरे स्थान पर रोहतास जिला है। वहीं, छाया के वितरण में बक्सर 38 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

इस सूची में कैमूर पहले और पटना जिला दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा कंडोम वितरण में बक्सर चौथे स्थान पर है। लक्ष्य के अनुरूप बक्सर ने 87 प्रतिशत लोगों को कंडोम मुहैया कराया है। वहीं, इस सूची में मुंगेर पहले, पटना दूसरे और भागलपुर तीसरे स्थान पर है। साथ ही, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों की बात की जाए तो इसमें बक्सर जिला नौवें स्थान पर है।

पटना, रोहतास और सारण क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।अभी लोगों को और जागरूक करने की जरूरत :मिशन परिवार विकास अभियान में बक्सर जिले में कई इंडिकेटर पर बेहतर कार्य हुए हैं। जिसमें लक्ष्य के अनुरूप पुरुष नसबंदी कराना सबसे महत्वपूर्ण रहा है। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी बधाई के पात्र हैं।

साथ ही, लोगों ने भी इस बार अपनी रुचि दिखाई है। जिसकी बदौलत यह लक्ष्य हासिल किया जा सका है। लेकिन, छोटा परिवार, सुखी परिवार के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को अभी और जागरूक करने की जरूरत है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। – डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति, बक्सर

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top