BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सीतामढ़ी। जिले में जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत “माँ जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा”...

सीतामढ़ी। जिले में जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत “माँ जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा” के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन सीमा जागरण मंच, सीतामढ़ी एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO) के संयुक्त प्रयास से लगातार पाँचवें वर्ष संपन्न हुआ।

इस दो दिवसीय स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिसमें कुल 6 प्रखंडों में 14 चिकित्सा शिविर तथा सीतामढ़ी नगर के मधुबन गाँव में 1 मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया। इस व्यापक अभियान के दौरान 2000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया गया।

इस अवसर पर सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष एवं प्रांत सह प्रचार प्रमुख अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस सेवा यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच को सुदृढ़ करना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों जैसे NSCH बिहटा, RDJM तुर्की, PMCH पटना एवं AIIMS पटना से आए अनुभवी चिकित्सकों एवं मेडिकल छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सीतामढ़ी नगर के मधुबन गाँव में आयोजित मेगा कैम्प का संचालन अंजनी कुमार सिंह एवं शैलेन्द्र साह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें 200 से अधिक मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। वहीं, रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बेलाही नीलकंठ में 12 अप्रैल को दो चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था सुशांत चंद्र एवं चंचल कुमार द्वारा की गई।

इस दो दिवसीय आयोजन में लगभग 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं 35 मेडिकल छात्रों ने अपनी सेवाएँ दीं। प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. प्रशांत वत्स, डॉ० अंकेश प्रभाकर, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. आरोही सिंह, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. एस. के. झा., डॉ. पूजा, डॉ. शोभा कुमारी, डॉ. प्रिंस राज, डॉ. अख्तर अमीन, डॉ. मेहार यासीन अमीन, डॉ. प्रवीण कुमार सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।

कार्यक्रम की सफलता में सीमा जागरण मंच के कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें दिव्यांश कुमार, रजय कुमार, प्रशांत कुमार ‘डब्बू’, राकेश प्रसाद सिंह, अवनीश कुमार, प्रभास कुमार, अमित पांडे, ललित जी, प्रमोद जी, रविरंजन जी, सरिता कुमारी, अनुपम जी, मनोज जी, राहुल जी, विमलेश जी, दीपक चौटाला एवं जितेन्द्र पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा न केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का माध्यम बनी, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त अभियान भी सिद्ध हुई।

अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रकार के जनहितकारी प्रयासों में आगे बढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top