BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

बाढ़ का पानी उतरने के बाद विद्यालय परिसर में छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान और किया पौधारोपण

भागलपुर (नाथनगर)। मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण...

भागलपुर (नाथनगर)। मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक दिलीप कुमार रजक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर पूरे विद्यालय परिसर की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

बाढ़ के कारण विद्यालय लंबे समय तक जलमग्न रहा, जिससे परिसर में गंदगी और कीचड़ जमा हो गई थी। जैसे ही पानी उतरना शुरू हुआ, विद्यालय परिवार ने परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी स्वयं संभाली। शिक्षक और विद्यार्थी झाड़ू, बेलचा, बाल्टी लेकर विद्यालय के चारों ओर फैले कीचड़ और गंदगी को साफ करते दिखाई दिए। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का आधार है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार रजक ने बताया कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का विकास करने का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं हमें एकजुटता और सहयोग की सीख देती हैं। इस अवसर पर बच्चों ने नीम, आम, अमरूद, पीपल, गुलमोहर सहित कई फलदार और छायादार वृक्ष लगाए।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से संगीता कुमारी, रेखा देवी, रामनारायण सिंह, सुनील कुमार, राजीव कुमार, प्रियंका कुमारी आदि शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिलीप कुमार रजक ने किया और कहा कि स्वच्छता और हरियाली के इस प्रयास को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि विद्यालय परिसर सुंदर, स्वच्छ और प्रेरणादायक बन सके। मौके पर शिक्षिका मेघा कुमारी, रितु कुमारी अनुपम कुमारी सत्यम कुमार, सुमन कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top