BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शाम

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों ने बांधा समां डुमरांव। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार...

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों ने बांधा समां

डुमरांव। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 21 मार्च 2026 को राज +2 उच्च विद्यालय डुमरांव में ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि, अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने महान शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिस्मिल्ला खां का जन्म डुमरांव की पावन भूमि पर हुआ था और उन्होंने शहनाई वादन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। बनारस घराने की शैली में उन्होंने अपनी कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संगीत के प्रति उनकी साधना और समर्पण ने उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान दिलाए, वहीं वर्ष 2001 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया।

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सुमन कुमारी, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्या कुमारी, शिवपुर्णा पाण्डेय, ओमकार दूबे, ज्योति कुमारी एवं ब्रजेश चौबे ने गायन प्रस्तुत किया, वहीं मनोज मोहित ने नृत्य से कार्यक्रम में रंग भर दिया। शुभम कुमार एवं उनके समूह द्वारा समूह गायन की प्रस्तुति ने माहौल को और भी संगीतमय बना दिया।

मुख्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी एवं बॉलीवुड गायक राकेश राज शानू ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जयपुर घराने के शबरी ब्रदर्स और उस्ताद बिस्मिल्ला खां घराने के कलाकारों द्वारा शहनाई वादन की प्रस्तुति ने पूरे परिसर को मधुर सुरों से गुंजायमान कर दिया। शहनाई की धुनों ने उपस्थित लोगों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई से रूबरू कराया।

यह महोत्सव न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था, बल्कि डुमरांव की ऐतिहासिक और सांगीतिक विरासत को सहेजने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि डुमरांव की धरती कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top