BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव जल्दी ही मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा : उप मुख्यमंत्री

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में आगामी युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में आगामी युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत उन्होंने तमाम बिहार वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर की। बैठक में कला, संस्कृति और युवा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने उत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा की जल्दी ही बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। जिससे की क्षेत्र की पहचान और प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुँचेगी। इस कॉरिडोर में गया, बोधगया, नालंदा, राजगीर, लखीसराय, नवादा, मुंगेर भागलपुर जिले शामिल होंगे। बड़ी संख्या में सैलानी यहाँ आयेंगे। इससे क्षेत्र का विकास भी होगा। लोगो के लिये रोजगार का सृजन भी होगा।  

श्री सिन्हा ने बैठक में कहा कि यह उत्सव प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की हर एक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह उत्सव युवाओं को अपनी कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करेगा और उन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने आयोजन स्थल पर जाकर तमाम तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के बारे में भी उन्होंने बैठक में विमर्श किया। साथ ही इस बात जोर दिया की सिद्धहस्त और स्थानीय कलाकारों को वरीयता दिया जाये। 

अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नृत्य, संगीत, गायन  और अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। श्री सिन्हा ने खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस उत्सव में भाग लें।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आयोजन की तैयारियों में स्थानीय युवाओं को भी शामिल करने की अपील की, जिससे वे अपने हुनर और नेतृत्व क्षमता को निखार सकें।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कला, संस्कृति और ऐतिहासिकता की दृष्टिकोण से लखीसराय जिले का विशेष महत्व है।इस तरह के आयोजन से भविष्य में इस जिले का महत्व और भी बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई विभागों के साथ मिल कर जिले के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत है। 

बैठक के अंत में, श्री सिन्हा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया और आशा व्यक्त की कि यह युवा उत्सव बिहार के सांस्कृतिक एवं युवा प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेगा। समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के सचिव श्री दयानिधान पांडेय, संयुक्त सचिव सह निदेशक कल्चर श्रीमती रूबी, विशेष सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top