BREAKING NEWS
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
No menu items available
BREAKING
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
2 hours ago
कुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक
2 days ago
घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
1 week ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी
1 week ago
डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
1 week ago
Advertisement

मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा में बच्चों ने लगाया पानीपुरी स्टॉल, सीखा खरीद-बिक्री और मुद्रा का महत्व

नाथनगर, भागलपुर। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा, नाथनगर के प्रांगण में शुक्रवार को एक अनोखा शिक्षण अनुभव कार्यक्रम आयोजित...

नाथनगर, भागलपुर। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा, नाथनगर के प्रांगण में शुक्रवार को एक अनोखा शिक्षण अनुभव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर “पानीपुरी स्टॉल” लगाया। इस रोचक पहल का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा के माध्यम से खरीद-बिक्री, लेन-देन, सामग्री प्रबंधन और मुद्रा की समझ प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकगण दिलीप कुमार रजक, प्रमोद कुमार, सुमन कुमार, अनुपम कुमारी और मेघा कुमारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनसे सामग्री की लागत, बिक्री मूल्य और लाभ-हानि की जानकारी साझा करने को कहा। सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने खुद पानीपुरी खरीदकर बच्चों के प्रयास की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया।

शिक्षक दिलीप कुमार रजक ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और गणनात्मक सोच को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़ना आवश्यक है। इसी सोच के तहत यह गतिविधि आयोजित की गई।

शिक्षिका अनुपम कुमारी ने कहा कि बच्चों ने सामग्री की तैयारी से लेकर सजावट और बिक्री तक हर कार्य स्वयं किया, जिससे उन्हें टीम वर्क और जिम्मेदारी की भावना का भी अनुभव हुआ।

स्टॉल पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक ग्राहकों का स्वागत किया और पैसे का सही हिसाब रखना भी सीखा। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को “सीखते हुए कमाने का अनुभव” बताया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षक और बच्चों ने मिलकर इस शिक्षाप्रद गतिविधि को मनोरंजक बनाते हुए एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया कि कैसे विद्यालय में छोटे-छोटे प्रयासों से जीवनोपयोगी शिक्षा दी जा सकती है।

संदेश यही — शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहारिक जीवन से जुड़ी होनी चाहिए।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top