BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

स्वयं शक्ति ने शहीदों की याद में निकाला ऐतिहासिक 151 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा, 16 झांकी किया प्रस्तुत

डुमरांव नगर में गूंजा देशभक्ति का तराना, पग-पग पर बरसे फूल, बच्चो ने शहीद ए आज़म की झांकी सहित भारत...

डुमरांव नगर में गूंजा देशभक्ति का तराना, पग-पग पर बरसे फूल, बच्चो ने शहीद ए आज़म की झांकी सहित भारत माता एवं झांसी की रानी, अपना बिहार सहित 16 झांकी किया प्रस्तुत

डुमरांव. 16 अगस्त 1942 के अमर शहीदों की याद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। नौजवानों की सामाजिक संस्था स्वयं शक्ति के तत्वावधान में 151 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा राजगढ़ चौक से निकल मेन रोड होते हुए शहीद स्मारक तक गया। यात्रा में शिवांग विजय सिंह, मुख्यपार्षद सुनीता गुप्ता के अलावा स्थानीय हजारों लोग मौजूद थे। तिरंगा यात्रा पूरे शहर में लोगों के बीच बेहद आकर्षण का केंद्र बना रहा।

भारत माता की जय तथा वन्देमातरम के जयघोष के साथ चल रहे तिरंगा यात्रा में डुमरांव के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। डुमरांव के इतिहास में चौथी बार निकले इस तिरंगा यात्रा में भाग लेकर लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। जो लोग जैसे मिल रहे थे वैसे ही कारवां में शामिल होते चले जा रहे थे।

नगर के राजगढ़ से शुरू हुए इस तिरंगा यात्रा मेन रोड, गोला रोड, स्टेशन रोड होते हुए टीचर्स ट्रेनिग स्कूल, नया थाना के रास्ते पुन: शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान नगर की सड़कें बड़े-छोटे तिरंगे झंडे से पटी रही। बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग लोगों ने भी हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा को सफल बनाया।

तिरंगा यात्रा के दौरान 16 झांकिया नगर के लोगो के लिए बना आकर्षण का केंद्र
इस साल ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान डुमरांव के विभिन्न विधालयो के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई 16 प्रकार की झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही।

भारत माता और 16 अगस्त 1942 को डुमरांव थाने पर शहीद हुए चारों अमर शहीदों की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था। वही देश को आजाद करने के लिए जवानी में ही हँसते -हँसते फासी पर चढ़ गए शहीद ए आज़म की सेना के साथ-साथ राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं आपन ह बिहार की झांकी अत्यंत ही मनोहर दिखा, इस झांकी को देखकर युवाओं में जोश देखने को मिला । देश में आए दिन हो रही आतंकी घटनाएं तथा उस पर अपने बहादुर सैनिकों की सफल कार्यवाही को झांकी में दर्शाया गया था। जिसने भी देखा स्वयं शक्ति संस्था के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की।

खासकर नन्हे-मुन्ने बच्चे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान ऐसा लग रहा था जैसे डुमरांव देशभक्ति की वहीं पुरानी धारा एक बार फिर से बह चली हो। वही इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षा भीम मिश्र ने किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयं शक्ति के संयोजक सुमित गुप्ता, अध्यक्ष विकास ठाकुर, और संगठन प्रमुख धीरज मिश्रा ने बताया कि यह डुमरांव का सौभाग्य है कि पूर्वजों की शहादत को नमन करने का मौका मिला। स्वयं शक्ति ने कहा कि अगले वर्ष से डुमरांव के शहीदों के सम्मान में संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1942 में जो मशाल अमर शहीदों ने जलाई थी, उसे बरकरार रखना हम सबका कर्तव्य है। इस आयोजन में स्वयं शक्ति के राजेश मिश्रा, रोबिन चौबे,अजित एजे,सर्वेश पांडे, ऋतुराज पांडे,अविनाश त्रिपाठी उर्फ बप्पी,पीयूष उपाध्याय,राजा तिवारी ,चंदन केसरी,अंकित केशरी, सुनील प्रजापति, भगवान जी वर्मा,गिट्टू तिवारी,चुन्नू पांडेय, मनीष मिश्र,अनिल यादव,अभिषेक जयसवाल,अमन जयसवाल, मिस्टर मनोज,सी के पांडेय,अभजित कुमार,आलोक तिवारी,रवि रंजन सिंह,बिट्टू चौधरी,धीरज शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

इस आयोजन में स्वयं शक्ति के राजेश मिश्रा, रोबिन चौबे,अजित एजे, सर्वेश पांडे, ऋतुराज पांडे, अविनाश त्रिपाठी उर्फ बप्पी,दुर्गेश पांडेय,प्रतीक श्रीवास्तव, पवन मिश्र, प्रकाश कुमार, रोहित ठाकुर,अरविद तिवारी, पीयूष उपाध्याय,अंकित केशरी, सुनील प्रजापति,भगवान जी वर्मा,चुन्नू पांडेय,मनीष मिश्र,अभिषेक जयसवाल,बिट्टू चौधरी,अमन जयसवाल,राजा तिवारी, अनिल यादव, पपू राय,मिस्टर मनोज,सी के पांडेय,अभजित कुमार,आलोक तिवारी,रवि रंजन सिंह,वसंत मिश्र, सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top