BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

महिला बंध्याकरण की अपेक्षा 20 गुना सरल है पुरुष नसबंदी : सीएचओ

एचडब्ल्यूसी नदांव में स्वास्थ्य मेला के अवसर पर परिवार नियोजन की दी गई जानकारी पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को...

एचडब्ल्यूसी नदांव में स्वास्थ्य मेला के अवसर पर परिवार नियोजन की दी गई जानकारी

पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को दी जाती है 3000 रुपए की प्रोत्साहन राशि

बक्सर| जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। लेकिन, भ्रांतियों और अफवाहों के चक्कर में आकर पुरुष अभी भी परिवार नियोजन के स्थायी साधनों के प्रति उदासीन बने बैठे हैं। जिसे दूर करने के लिए विभाग समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराता हैं। जिसमें से एक है स्वास्थ्य संस्थानों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन करना। जिसके तहत गुरुवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एमसीडी के साथ साथ परिवार नियोजन के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस क्रम में सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत नदांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। सेंटर की सीएचओ प्रियंका सिंह ने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के साथ पुरुषों की भागीदारी बढ़ने पर जोर दे रहा है। साथ ही, दंपतियों को जागरूक करते हुए पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ताकि, परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाई जा सके। यहां तक कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी ज्यादा रखी गई है। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपए दिया जाता है। जबकि महिला नसबंदी के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए एवं प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपए दिया जाता है।

समुदाय में अभी भी पुरुष नसबंदी से संबंधित जानकारी का अभाव

सीएचओ प्रियंका सिंह ने बताया, पुरुष नसबंदी के बाद किसी भी तरह की शारीरिक या यौन कमजोरी नहीं आती है। यह पूरी तरह सुरक्षित और आसान है। लेकिन अधिकांश पुरुष- अभी भी इसे अपनाने में हिचक रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कहीं ना कहीं समुदाय में अभी भी पुरुष नसबंदी से संबंधित जानकारी का अभाव है।

उन्होंने बताया कि नसबंदी के प्रति पुरुषों की उदासीनता की सबसे बड़ी वजह इससे जुड़ी भ्रांतियां हैं। लेकिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सेंटर फार डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन जैसे आधिकारिक एजेंसियों के सर्वे और शोध इन अफवाहों और मिथकों का पूरी तरह खंडन करते हैं। उनका कहना है कि पुरुष नसबंदी से ना ही शारीरिक कमजोरी होती है और ना ही पुरुषत्व का क्षय होता है। दंपती जब भी चाहे इसे अपना सकते हैं।

नसबंदी के बाद अस्पताल में रहने की जरूरत नहीं होती

पुरुषों की नसबंदी बिना टांका एवं चीरा एक घंटे के भीतर होता है। नसबंदी के बाद अस्पताल में रहने की जरूरत नहीं होती। पुरुष नसबंदी की तुलना में महिला नसबंदी 20 गुना जटिलता से भरा होता है। पुरुष नसबंदी की तुलना में महिला नसबंदी के फेल होने की संभावना भी 10 गुना अधिक होती है। साथ ही, पुरुष नसबंदी महिला नसबंदी की तुलना में तीन गुना कम महंगा होता है।

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें योग्य पुरुषों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नसबंदी के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी साधनों के प्रति जागरूक करने की अपील की। मौके पर आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी के साथ दर्जनों महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top