BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
5 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस- जिले में 1 से 19 वर्ष के 30 लाख बच्चे को खिलाई जाएगी दवा

-कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है -जिलाधिकारी ने की कार्यक्रम की शुरुआत  मोतिहारी। राष्ट्रीय...

-कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है

-जिलाधिकारी ने की कार्यक्रम की शुरुआत 

मोतिहारी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा केंद्रीय विद्यालय मोतिहारी में  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर बच्चों की सेहत एवं कृमि से मुक्ति हेतु अलख जगाई। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत जिला में सभी  निजी एवं सरकारी स्कूलों/आंगनबाड़ी केन्द्रों एवम तकनीकी संस्थाओं में लगभग 30 लाख बच्चों (1से 19 वर्ष) को अल्बेंडाजोल की दवा निःशुल्क खिलाई जाएगी। वहीं गैर पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह दवा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी। साथ ही जो बच्चे छूट जाएं उन्हें मॉप -अप दिवस 27 सितंबर 2023 को दवाई खिलाई जाएगी। 

ऐसे खिलानी है दवा

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने कहा कि एक से दो वर्ष के बच्चे को आधी दवाई खिलाएं। दवाई को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूर कर साफ पानी में मिलाकर खिलाएं। वहीं दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक पूरी दवा खिलाएं। दवा को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूरा करें और साफ  पानी में मिलाकर ही खिलाएं।

पांच से 19 साल के बच्चें को एक गोली खिलाएँ। हमेशा दवा अच्छी तरह से चबाकर खाने का निर्देश दें। ऐसा न करने से दवाई गले में अटक सकती है। साफ पीने का पानी उपलब्ध रखें। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है। जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है । 

कृमि संक्रमण की रोकथाम के उपाय

कृमि संक्रमण की रोकथाम आसान है। आसपास सफाई रखें। जूते पहने। खुले में शौच न करें। हमेशा शौचालय का प्रयोग करें। अपने हाथ साबुन से धोएं। विशेष कर खाने से पहले और शौच जाने के बाद। साफ पानी से फल एवं सब्जियां धोएं। हमेशा साफ पानी पीएं और खाने को ढक कर रखें। नाखून साफ और छोटे रखें । इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीआईओ, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय मोतिहारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top