BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

बक्सर, 14 सितम्बर। श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में ऐतिहासिक किला मैदान स्थित विशाल रामलीला मंच पर रविवार की...

बक्सर, 14 सितम्बर। श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में ऐतिहासिक किला मैदान स्थित विशाल रामलीला मंच पर रविवार की देर शाम 22 दिवसीय “विजयादशमी महोत्सव” का शुभारंभ वेद ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से किया गया।

बसांव मठ के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं सीताराम विवाह स्थल के महंत श्रीश्री 1008 श्री राजाराम शरण दास जी महाराज ने संयुक्त रूप से पूजन व आशीर्वचनों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पांडेय मुख्य यजमान बने और उन्होंने गणेशजी सहित अन्य देवताओं का पूजन-अर्चन एवं आरती की। बसांव मठ से आए वेदपाठी छात्रों के मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंज उठा।

पूजन अनुष्ठान का नेतृत्व डॉ. नारायण शास्त्री व अन्य विद्वानों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पांडेय तथा संचालन सचिव बैकुंठनाथ शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम ने प्रस्तुत किया, जबकि उद्घाटन सत्र का संचालन प्रख्यात कथा वाचक डा. रामनाथ ओझा ने किया।

समिति सचिव बैकुंठनाथ शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी पूर्व से चली आ रही इस सांस्कृतिक परंपरा को निरंतर भव्यता प्रदान की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों, जिला प्रशासन, मीडिया व सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए आयोजन की सफलता में सभी से निरंतर सहयोग का आह्वान किया।

समिति के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने जानकारी दी कि 15 सितम्बर से प्रतिदिन सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण लीला और रात्रि 8 बजे से श्रीरामलीला का मंचन होगा।

उद्घाटन के बाद वृंदावन से आए श्री राधा माधव रासलीला एवं रामलीला संस्थान के कलाकारों ने श्री गणेश पूजन एवं शिव विवाह प्रसंग का मंचन किया। इसमें सती और भोलेनाथ के प्रसंग से लेकर दक्ष यज्ञ, सती का आत्मदाह तथा पुनर्जन्म लेकर पार्वती का तपस्या कर शिव से विवाह तक की कथा का जीवंत चित्रण हुआ।

शुभारंभ के मौके पर पूरा रामलीला परिसर व्रतधारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदि, आरएसएस प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, नगर कार्यवाह ओम प्रकाश वर्मा, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, सहित जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी, साहित्यकार, व्यवसायी एवं राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

इस प्रकार भव्य पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक मंचन के साथ 22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव का आगाज हुआ, जो आने वाले दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का केंद्र बना रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top