BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण 

– अपने आसपास जलजमाव न होने दें, बरसात के बाद फैलता है डेंगू  मोतिहारी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर...

– अपने आसपास जलजमाव न होने दें, बरसात के बाद फैलता है डेंगू 

मोतिहारी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर में आशा दिवस के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गईं। जिसमें भीबीडीएस/केटीएस हरेंद्र बैठा के द्वारा उपस्थित आशा फैसिलिटेटर एवं आशा को डेंगू एवं चिकनगुनिया के लक्षण,उपचार एवं बचाव के बारे में बताया गया।

बीसीएम रितेश कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक आशा पांच घर रोज भ्रमण कर लोगों में जागरूकता फैलाएंगी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया, चिकनगुनिया एवं डेंगू की बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मच्छर के कांटने से डेंगू जैसी बीमारी फैलती है। 

डेंगू से बचाव को सावधानी बरतनी जरूरी है

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में अंडे देते हैं। उसके अंडे से लार्वा, प्यूपा और अंत में वयस्क मच्छर बनकर मनुष्य को कांटते हैं। डेंगू बीमारी से रोकथाम के लिये सावधानी बरतनी जरूरी है।उन्होंने बताया कि अपने आसपास जलजमाव न होने दें।

मच्छर जनित स्थानों को तुरंत नष्ट कर देने से मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। डेंगू बुखार का उपचार घर पर न करें। बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखायें। डेंगू की जाँच सरकारी अस्पताल में कराएं। अधिकतर मामलों में डेंगू का बुखार साधारण पैरासिटामोल गोली से ठीक हो जाता है। मरीज को ठंडे स्थान एवं आरामदायक जगह पर रखें और उसे तरल पदार्थ पिलाते रहें। 

ऐसे लक्षण दिखे तो जाँच ज़रूर कराएं

-अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द।

-आँखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द, थकान, जी मिचलाना, उल्टी आना, दस्त होना।

-त्वचा पर लाल चकत्ते, जो बुखार आने के दो से पांच दिन बाद दिखाई देते हैं। 

-हल्का रक्तस्राव (जैसे नाक से खून बहना, मसूड़ों से खून आना)।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top