BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

सुरक्षित शनिवार : ‘हजार्ड हंट’ एवं डूबने से बचाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रून्नीसैदपुर/सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार जून माह के चौथे शनिवार को...

रून्नीसैदपुर/सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार जून माह के चौथे शनिवार को मध्य विद्यालय गंगवारा में “हजार्ड हंट एवं डूबने से बचाव” विषय पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी व शिक्षिका अंजू कुमारी ने की।

‘हजार्ड हंट’ की गतिविधि से बच्चों को जोखिम की पहचान

कार्यक्रम की शुरुआत ‘हजार्ड हंट’ गतिविधि से की गई, जिसमें बच्चों को घर से विद्यालय आने-जाने के क्रम में संभावित जोखिमों की पहचान करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने स्कूल के आसपास के इलाकों, रास्तों, निर्माणाधीन स्थानों, खुले गड्ढों, टूटे हुए पुल-पुलियों जैसे स्थानों को चिह्नित किया, जो उनके दैनिक जीवन में खतरे का कारण बन सकते हैं।

डूबने से बचाव के लिए जरूरी जानकारी

शिक्षिका अंजू कुमारी ने बच्चों को पानी में डूबने से संबंधित जोखिमों और उनके बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नदी, तालाब, नहर आदि के समीप खेलना या नहाना बेहद खतरनाक हो सकता है, खासकर बाढ़, मेला, त्योहारों या बारिश के मौसम में। बच्चों को बताया गया कि बिना तैराकी कौशल के पानी में उतरना जीवन के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है।

क्या करें और क्या न करें – जीवनरक्षक सावधानियां

कार्यक्रम में “क्या करें और क्या न करें” की सूची को समझाया गया। जैसे—गहरे पानी के पास न जाना, बिना जानकारी के नाव की सवारी न करना, बाढ़ के पानी में न उतरना, भीड़-भाड़ में सतर्क रहना आदि शामिल हैं। वहीं, डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए धोती, साड़ी, रस्सी, बांस आदि के प्रयोग से कैसे सहायता दी जा सकती है, इसका प्रदर्शन भी किया गया।

प्राथमिक उपचार की जानकारी

डूब चुके व्यक्ति को पानी से निकालने के बाद तत्काल क्या करें—इस विषय पर प्राथमिक उपचार की विधियों की जानकारी दी गई। जैसे व्यक्ति को पेट के बल लिटाकर पानी निकालना, सांस न लेने की स्थिति में कृत्रिम सांस (सीपीआर) देना, तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए कॉल करना आदि।

बच्चों में दिखा उत्साह

इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी प्रकट कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को न केवल सुरक्षित रहना सिखाना था, बल्कि आपात स्थिति में दूसरों की मदद करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने बच्चों को अपने जीवन में सतर्कता व सजगता को अपनाने का संदेश दिया। मौके पर सुरेन्द्र मंडल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top