BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : शोभा की बुझती आस को मीनापुर सीएचसी का मिला सहारा

– टीबी और फाइलेरिया दोनों से थी ग्रस्त – चार सालों की बीमारी चार महीनों में होने लगी ठीक मुजफ्फरपुर।...

– टीबी और फाइलेरिया दोनों से थी ग्रस्त

– चार सालों की बीमारी चार महीनों में होने लगी ठीक

मुजफ्फरपुर। शादी के बाद मीनापुर प्रखंड, मधुबनी महदैया गांव की शोभा देवी की जिंदगी हंसी खुशी चल रही थी। अभी शादी को कुछ वर्ष ही बीते थे कि 2019 में अचानक उन्हें बलगम के साथ खून आना शुरू हुआ। वजन भी लगभग 10 किलो तक कम हो गया था, रही सही कसर पैर के सूजन ने दे दी। शोभा को एक साथ टीबी और फाइलेरिया जैसी बीमारी ने घेर लिया था।

बीमारी का इलाज कराने वह पहली बार जूरन छपरा के किसी निजी चिकित्सक के पास पहुंची। कुछ जांच और क्लीनिकल टेस्ट के बाद उसे बताया गया कि उसे टीबी है। शोभा कहती है यह बात सुनकर उसे चिंता हुई कि अब इतनी बड़ी बीमारी का इलाज वह कैसे कराए। पति ने कुछ साहस बंधाया तो इलाज शुरू हुआ। महीने के करीब पांच हजार रुपए जाने लगे। चार पांच महीने में ही घर में इस कारण घोर तंगी आ गयी।

लॉकडाउन में निजी इलाज भी छूटा

शोभा कहती है कि कोविड के दौरान हुए लॉकडाउन में उसका वह उपचार भी छूट गया। वह अभी भी टीबी के साथ जी रही थी। वहीं अब तक पैर का सूजन भी काफी बढ़ गया था। उसे चलने में दिक्कत महसूस होती थी। वहीं लॉकडाउन के बाद घर की आर्थिक स्थिति वैसी नहीं रही जिससे मैं फिर से अपना इलाज शुरु करवा सकूं।

फाइलेरिया नेटवर्क मेंबर से पता चला टीबी व फाइलेरिया का उपचार

शोभा कहती हैं कि मधुबनी महदैया की गायत्री देवी से मेरी मुलाकात हुई। वह फाइलेरिया के एक सपोर्ट नेटवर्क दुर्गा की सदस्य थी। वह फाइलेरिया और टीबी के बारे में जानती थी। वह यह भी जानती थी कि इसका इलाज सरकारी अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त होता है। मैं भी फाइलेरिया के दुर्गा सपोर्ट नेटवर्क से जुड़ गयी और टीबी और फाइलेरिया दोनों का इलाज मीनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र से शुरु हो गया।

चार महीनों में चार साल जितना आराम

शोभा कहती है इलाज के बाद चार महीनों में मुझे चार साल का आराम मिला है। टीबी में बलगम में खून आना, खांसी का आना बंद हो गया है, वहीं वजन भी बढ़ने लगा। इधर फाइलेरिया के दुर्गा नेटवर्क समूह के साथ जुड़ मैं अपने पैर की देखभाल एमएमडीपी किट के माध्यम से करने लगी हूं।

इससे मेरे सूजे हुए पैर में काफी आराम मिला है या यूं कहें कि अब फिर से पैर पहले वाली स्थिति में लौटने लगी है। मैं पिछले चार महीनों से आंगनबाड़ी और जीविका दीदीयों से के साथ जुड़कर लोगों को फाइलेरिया पर जागरूक कर रही हूं। मैंने खुद अपने साथ हुए फायदों को बता कर गांव की ही राजकुमारी देवी, मरछिया देवी, प्रमिला देवी को दुर्गा नेटवर्क सपोर्ट मेंबर बनाया है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top