BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर 5 फरवरी से आयोजित होगा मिशन परिवार विकास अभियान – डीसीएम नंदन झा

11 फरवरी तक चलेगा दम्पति सम्पर्क सप्ताह मोतिहारी। जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर  जिले में 05 से 24 फरवरी तक मिशन...

11 फरवरी तक चलेगा दम्पति सम्पर्क सप्ताह

  • आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी और विकास मित्र परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा में निभाएंगे अहम भूमिका

मोतिहारी। जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर  जिले में 05 से 24 फरवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान आयोजित किया जायेगा। इसके तहत 5 से 11 फरवरी तक दंपती संपर्क सप्ताह तथा 14 से 24 फरवरी तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा।

इसको लेकर अपर निदेशक सुहर्ष भगत ने पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है की पूर्वी चम्पारण जिले मे जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना के साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है, साथ ही योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान करना है।

इस सम्बन्ध मे जिला स्वस्थ्य समिति के आशा समन्वयक नंदन झा ने बताया की मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के तहत् प्रदान की जाने वाली सेवा यथा- बंध्याकरण, नसबंदी, कॉपर-टी एवं गर्भनिरोधक सूई (MPA) की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना है। इस सम्बन्ध मे अनुमण्डलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्रा०स्वा० केन्द्र के प्रभारियों को सहयोग करने हेतु जिला स्तर से आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है।

आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र निभाएंगे अहम भूमिका

डीसीएम नंदन झा ने कहा की मिशन परिवार विकास अभियान में आंगनबाड़ी सेविका, दंपती संपर्क पखवाड़े के दौरान आमजन में जागरूकता लाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया की आशा अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को सही उम्र में शादी एवं  2 साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतराल एवं प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर देंगी।

वहीँ परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान प्रथम रेफरल इकाइयों में नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आईसीडीएस, जीविका सहित अन्य विभाग सहयोग करेंगे.आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र को अपने-अपने क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के संबंध में प्रचारित करने एवं इच्छुक

लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित होने वाली आरोग्य दिवस अथवा आशा के माध्यम से कॉपर टी, गर्भनिरोधक सुई एमपीए (अंतरा) एवं गर्भनिरोधक गोली, कंडोम की सेवा उपलब्ध कराने तथा महिला बंध्याकरण पुरुष नसबंदी हेतु उत्प्रेरित कर संबंधित सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पर लाने के लिए निर्देशित किया गया है।

जागरूकता के साथ स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाने पर दिया जाएगा जोर

डीपीसी भारत भूषण ने कहा की जन जागरूकता के साथ मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन जिले के सभी अस्पताल एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किया जायेगा। अभियान विभिन्न चरणों में संपादित होगा।

उन्होंने बताया की महिला बंध्याकरण के लिए 300 रुपए एवं पुरुष नसबंदी पर 400 रुपए प्रति लाभार्थी का प्रोत्साहन राशि संबंधित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से देय होगा।पीएसआई के जिला प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया की अभियान की शुरुआत के पूर्व कार्य योजना तैयार की जायेगी। इसके बाद दंपती संपर्क सप्ताह, परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा, परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया जायेगा।जिला एवं 

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान इच्छुक तथा योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण के अस्थाई एवं स्थाई उपाय अपनाने के लिए उत्प्रेरित किया जायेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी एएनएम तथा आशा को पखवाड़ा संबंधित जानकारी दी जायेगी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top