BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
3 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को 2500 प्रति महीना दिया जाएगा : दिलीप

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। 20 जून 2025 दिन शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का माई बहन योजना राजगीर विधानसभा के गिरियक प्रखंड के...


बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। 20 जून 2025 दिन शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का माई बहन योजना राजगीर विधानसभा के गिरियक प्रखंड के चोरसुआ गांव में वहां की ग्रामीण महिलाओं के समक्ष इस माई बहन योजना को समझाया एवं बताया गया। इस अवसर पर राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने ग्राम वासियों को माई बहन योजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह योजना काफी महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस पार्टी ने यह ठाना है कि बिहार में महिलाओं को माई बहन योजना के तहत वैसी माताएं एवं बहनों को जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है, उन्हें महागठबंधन की सरकार बनने पर सभी को 2500 प्रति माह घर गृहस्थी चलाने के लिए दिया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने बताया कि जहां-जहां भी कांग्रेस पार्टी की सरकार है या तो अकेले या गठबंधन में है वहां इस तरह की योजना पूर्व से ही चल रही है। भले ही उसका नाम कहीं अम्मा योजना कहीं मैया योजना के रूप में है, लेकिन सभी जगह इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज तक जितनी भी तरह की योजनाएं पूरे देश स्तर पर चल रही है सभी योजनाओं का श्रेय कांग्रेस पार्टी को है। कांग्रेस पार्टी गरीब गुरबों और वंचितों में विश्वास रखती है। उनको समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य करती है। आज वर्तमान की सरकार कांग्रेस द्वारा चलाए गए योजनाओं का नाम बदल बदल कर जनता के बीच भ्रम फैला रही है कि यह योजना उनके द्वारा किया जा रहा है।

लेकिन यहां की जनता अब सारी वास्तविकता को जान चुकी है कि पूर्व से जितनी भी योजनाएं चलती आ रही हैं सभी कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी का सोच बहुत ही अच्छा है। जिस तरह से हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया जी ने अपने यूपीए के चेयर पर्सन काल में सूचना का अधिकार भोजन का अधिकार शिक्षा का अधिकार एवं स्वास्थ्य का अधिकार के प्रति लोगों के जान माल की सुरक्षा हेतु इन योजनाओं का अनुपालन देश में करवाया ठीक उसी तरह से हमारे नेता राहुल गांधी ने भी महिलाओं के अधिकार के लिए इस तरह की योजना की शुरुआत की है।

अगर बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनती है तो यहां की महिलाओं को 2500 प्रति महीना उनके खाते में बच्चों के लालन-पालन एवं घर गृहस्थी चलाने के लिए दिया जाएगा। जिला के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायने में इस देश के गरीबों अकालियतों और वंचितों को न्याय दिलाने का काम करती है और करती रहेगी।

अंत में गिरियक के प्रखंड अध्यक्ष राजेश रौशन एवं चोरसुआ ग्राम के समाजसेवी रामानंद प्रसाद, सनोज कुमार ने वहां कि महिलाओं एवं बच्चियों को इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए उनको इस योजना से जुड़ने के लिए जो दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top