BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया इटाढ़ी का निरीक्षण, दिया निर्देश

बक्सर। पूर्व से निर्धारित अंचल कार्यालय इटाढ़ी का निरीक्षण अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा किया गया। कार्यालय...

बक्सर। पूर्व से निर्धारित अंचल कार्यालय इटाढ़ी का निरीक्षण अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा किया गया। कार्यालय निरीक्षण के क्रम में निम्न विषयों यथा दाखिल खारिज, परिमार्जन, राजस्व वसूली, न्यायालीय पत्र काअनुपालन, आधार सीडिंग, ई मापी, मुख्यमंत्री जनता दरबार से संबंधित आवेदन, क्यूआर कोड से संबंधित आवेदन, सीपी ग्राम से संबंधित आवेदन, अभियान बसेरा 2, फसल/अगलगी से संबंधित आपदा का भुगतान की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अंचल कार्यालय के कार्य प्रबंधन अत्यंत ही निम्न कोटि के हैं। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि राजस्व संबंधी पंजी यथा अतिक्रमणवाद पंजी, भूमि सम्परिवर्तन पंजी, सरकारी भूमि की पंजी, मापीवाद पंजी, अंकेक्षण पंजी, भू दान पंजी, वासगीत पर्चा पंजी एवं राजस्व संबंधी आवश्यक पंजी का संधारण सही तरीके से नहीं किया गया है।**अंचल अधिकारी द्वारा अतिक्रमण संबंधी मामले में अतिक्रमणवाद में काफी लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अंचल अधिकारी द्वारा अतिक्रमण के मामले में लापरवाही बरती गई है। जिसके आलोक मेंअंचलाधिकारी इटाढ़ी से स्पष्टीकरण की गई है। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कार्यालय में आगत पंजी/निर्गत पंजी का संधारण, आकस्मिक अवकाश पंजी का भी संधारण सही तरीके से नहीं किया गया है जिस पर खेद व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना अभियान बसेरा 2 जिसके तहत सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती के माध्यम से भूमि का पर्चा वितरण किया जाता है।

जिसके तहत अंचलाधिकारी के द्वारा लगभग डेढ़ साल पूर्व दिनांक 4 मार्च 2023 से दिनांक 5 फरवरी 2024 तक कुल अनावाद बिहार सरकार की भूमि चिन्हित करते हुए बंदोबस्ती हेतु 59 परिवारों एवं अनावाद सर्वसाधारण भूमि का 18 परिवारों से संबंधित अभिलेख स्वीकृति हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के कार्यालय में भेजा गया है।

जिसका निष्पादन अब तक भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर द्वारा नहीं किया गया है। जिस पर अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए अंचलाधिकारी इटाढ़ी को निर्देशित किया गया कि भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में कैंप कर सभी मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करते हुए और अधोहस्ताक्षरी को सूचित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में बीपीपीएचटी के तहत 68 पर्चा निर्गत संबंधी अभिलेख पाए गए जिसमें से वर्तमान अंचलाधिकारी द्वारा मात्र 02 पर्चा तैयार किया गया है, जबकि शेष पर्चा पूर्व के अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत किया गया है। वर्तमान अंचलाधिकारी द्वारा इसमें कोई अभिरुचि नहीं ली गई है।

अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया की आगत पंजी, निर्गत पंजी, अवकाश पंजी एवं राजस्व संबंधी अन्य पंजी यथा अतिक्रमणवाद पंजी, भूमि सम्परिवर्तन पंजी, सरकारी भूमि की पंजी, मापीवाद पंजी, अंकेक्षण पंजी एवं अन्य पंजी का विधिवत संधारण कराना सुनिश्चित करेंगे।

अंचलाधिकारी इटाढ़ी को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में राजस्व विभाग के स्तर से दाखिल खारिज, परिमार्जन, राजस्व वसूली, आधार सीडिंग, ई मापी, अभियान बसेरा एवं अन्य विशेष से संबंधित मामलों के प्राप्त पत्रों का अलग-अलग रक्षि पंजी का संधारण करेंगे।

अंचलाधिकारी इटाढ़ी को यह भी निर्देश दिया गया कि आधार सीडिंग एवं लगान वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं है। इसमें अपेक्षित प्रगति लाने हेतु सभी राजस्व कर्मचारी अपने-अपने हल्का में कैंप लगाकर आधार सीडिंग एवं लगान वसूली के कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top