BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

गुजरात में सम्मानित हुईं बिहार की शिक्षिका नीतू शाही, मिला ‘पर्यावरण संरक्षण मित्र अवॉर्ड 2025’

गांधीनगर की धरती पर मिला सम्मान पटना। बिहार की शिक्षिका नीतू शाही को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित समारोह में...

गांधीनगर की धरती पर मिला सम्मान

पटना। बिहार की शिक्षिका नीतू शाही को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित समारोह में ‘पर्यावरण संरक्षण मित्र अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ‘अर्ली बर्ड्स IAS’ और ‘जान लाइव’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य देश भर के नवाचारी शिक्षकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना था। इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले शिक्षकों ने भाग लिया।

हरियाली को समर्पित शिक्षिका नीतू शाही

शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि उन्हें यह सम्मान गांधीनगर की पावन भूमि पर मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजरात की धरती पर सम्मानित हुई। गांधी जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से मैं हमेशा अपने देश और पर्यावरण के लिए समर्पित रही हूं।”

विद्यालय में हरित क्रांति की अगुआ

नीतू शाही न केवल एक समर्पित शिक्षिका हैं, बल्कि पर्यावरण की सच्ची संरक्षिका भी हैं। उन्होंने अपने विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में हरित क्रांति लाने का कार्य किया है। वे बच्चों और युवाओं को ‘पर्यावरण संरक्षण मित्र’ के रूप में तैयार करती हैं और हर शुभ अवसर पर पौधारोपण को प्राथमिकता देती हैं।

विमदर टेरेसा और प्रकृति मां की उपाधि


अपने विद्यालय के बच्चों को संतान की तरह प्रेम करने के कारण नीतू शाही को ‘मदर टेरेसा’ की उपाधि दी गई है। वहीं, पर्यावरण के लिए उनके निरंतर कार्यों ने उन्हें ‘प्रकृति मां’ के रूप में पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा, “जब मेरे काम की सराहना करते हुए पूरे मंच से ‘जय बिहार’ के नारे लगे, तो मुझे गर्व हुआ कि मैं एक बिहारी हूं।”

भविष्य की पीढ़ी के लिए पर्यावरण बचाने का संकल्प
नीतू शाही का मानना है कि जब तक पर्यावरण सुरक्षित है, तब तक मानव जीवन संभव है। उन्होंने कहा, “अगर हम पर्यावरण के लिए आज काम करेंगे, तभी हम आने वाली पीढ़ियों को साँस लेने की सुविधा दे पाएंगे। मेरी कोशिश है कि मैं जीवनभर इसी कार्य में लगी रहूं।”

बिहार का नाम किया रोशन

इस सम्मान के जरिए नीतू शाही ने न केवल अपने नाम को बल्कि पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके इस योगदान ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादा नेक हो, तो हर व्यक्ति अपने स्तर से बड़ा बदलाव ला सकता है।

शिक्षिका नीतू शाही का यह सम्मान देशभर के शिक्षकों और युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनका समर्पण यह दर्शाता है कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top