BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

रामलीला मैदान स्थित विशाल मंच पर “नंद महोत्सव एवं मनु शतरूपा रावण तपस्या का हुआ मंचन”

बक्सर. श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में रामलीला मैदान स्थित विशाल मंच पर चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव...

बक्सर. श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में रामलीला मैदान स्थित विशाल मंच पर चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के दौरान तीसरे दिन सोमवार को वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध रामलीला मंडल श्री नंद नंदन रासलीला एवं रामलीला मंडल के स्वामी श्री करतार बृजवासी के सफल निर्देशन में वृंदावन के कलाकारों द्वारा देर रात्रि मंचित रामलीला प्रसंग के दौरान “मनु शतरूपा व रावण तपस्या” का मंचन किया गया.

जिसमें दिखाया गया कि महाराज मनु अपने सभा कक्ष में बैठे हुए मन में विचार करते हैं कि मुझे राज करते-करते काफी समय हो चुका अब अपने पुत्र उत्तानपाद को सिंहासन सौंप कर भागवत भजन हुआ तपस्या में समय व्यतीत करना चाहिए ऐसा निर्णय करके महाराज मनु अपनी महारानी शतरूपा के साथ नेमिसारण क्षेत्र वन प्रदेश को तपस्या के लिए चल पड़ते हैं वहां पहुंचकर महाराज मनु एवं शतरूपा घोर तप करते हैं

उनके कठोर तप को देखकर भगवान प्रसन्न होकर महाराज मनु से वरदान मांगने को कहते हैं तब महाराज मनु नारायण से उन्हीं के समान पुत्र का वर मांगते हैं यही महाराज मनु आगे चलकर दशरथ के रूप में और शतरूपा कौशल्या के रूप में जन्म देती है इधर रावण व कुंभकरण भी तपस्या करते हैं उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मदेव उन्हें वरदान देते हैं रावण का विवाह मंदोदरी के साथ होता है

रावण घोर अत्याचार करने लग जाता है रावण के पुत्रों एवं पौत्रों की गणना कोई नहीं कर सकता था एक-एक योद्धा जगत को जीतने की क्षमता रखता था यह देखकर रावण राक्षस दल को गाय और ब्राह्मणों पर अत्याचार करने का आदेश देता है और राक्षस दल घोर अत्याचार करने लगते हैं. उक्त लीला को देखकर श्रद्धालुगण भाव विभोर हो जाते हैं.

वहीं दिन में कृष्ण लीला के दौरान “नंद महोत्सव” प्रसंग का मंचन किया गया जिसमें दिखाया गया कि जब ब्रजमंडल में बृजवासियों को नंद बाबा के यहां 85 वर्ष के उम्र में बच्चे ने जन्म लिया है, इस बात की खबर लगते ही सभी बृजवासी अपने-अपने घरों से बधाई सामग्रियां लेकर नंद बाबा के घर पहुंचते हैं और सभी खुशियां मनाते हुए बधाई के गीत गाते हैं “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की….;

उक्त लीला का दर्शन कर श्रद्धालु रोमांचित होकर श्री कृष्ण की जयकार करते हैं, सारा परिसर जयघोष से गुंजायमान हो जाता है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top