BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

“मैं पर्यावरण हूं” कार्यक्रम के तहत स्काउट और गाइड ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समस्तीपुर (पूसा)। +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा में सोमवार को भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण...

समस्तीपुर (पूसा)। +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा में सोमवार को भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा संरक्षण के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर गाइड कैप्टन सुश्री अमृता कुमारी के नेतृत्व में छात्रों ने विभिन्न सांकेतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत “मैं पर्यावरण हूं” शीर्षक के अंतर्गत हुई, जिसमें बच्चों के शरीर पर पौधों के तने और पत्ते लपेट कर एक प्रतीकात्मक प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हम सभी पर्यावरण का हिस्सा हैं और इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

गाइड कैप्टन अमृता कुमारी ने बच्चों को पर्यावरण से संबंधित जागरूकता के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग ने पर्यावरण को खतरे में डाल दिया है। अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर अपने आसपास के पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षक अभय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि मानव द्वारा प्रकृति के साथ की जा रही छेड़छाड़ के कारण मौसम चक्र में असमय बदलाव हो रहे हैं, जिससे लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हिंदी के शिक्षक राहुल कुमार ने छात्रों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न नारे और पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर आधारित लघु नाटक और भाषण भी प्रस्तुत किए गए, जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक माधव चंद्र, स्काउट मास्टर मनोज कुमार, शिक्षक जयकृष्ण कुमार, पंकज कुमार झा, धीरज कुमार, कपूरी कुमार, सुधीर कुमार, मो. रजी, शिक्षिका श्वेता कुमारी, अमिता वर्धन, कंचन कुमारी, छवि प्रकाश सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित की, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top