BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : राज्य द्वारा फ़ाइलेरिया के नेटवर्क सदस्यों का एमडीए अभियान को लेकर किया उन्मुखीकरण

7 जिलों के नेटवर्क सदस्यों ने समझा एमडीए अभियान को सफल बनाने के गुर एमडीए अभियान के दौरान नेटवर्क सदस्यों...

7 जिलों के नेटवर्क सदस्यों ने समझा एमडीए अभियान को सफल बनाने के गुर

एमडीए अभियान के दौरान नेटवर्क सदस्यों की भूमिका रहेगी अहम्- डॉ. अनुज रावत

पटना. आगामी 10 फ़रवरी से राज्य के 24 जिलों में एमडीए अभियान ( सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम ) संचालित किया जायेगा. चयनित 24 जिलों में 7 जिलों में फ़ाइलेरिया नेटवर्क सदस्य अभियान के दौरान सहभागिता करेंगे. इन जिलों में मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, गया, कटिहार एवं खगड़िया.

सहभागिता के दौरान अधिक से अधिक लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने के अलावा नेटवर्क सदस्य स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे. फ़ाइलेरिया नेटवर्क फ़ाइलेरिया मरीजों का समूह है जो राज्य के 11 जिलों में फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. एमडीए अभियान के दौरान नेटवर्क के सदस्य समुदाय को जागरूक कर दवा सेवन करने में अहम् भूमिका अदा कर रहे हैं.

समुदाय को जागरूक करने में नेटवर्क सदस्यों की भूमिका प्रशंसनीय

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ, अनुज रावत, राज्य सलाहकार, फ़ाइलेरिया ने कहा कि समुदाय के बीच जागरूकता की अलख जगाने में नेटवर्क के सदस्य अहम् एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेटवर्क सदस्यों द्वारा हमेशा सटीक सूचना एवं जानकारी ही समुदाय के बीच पहुंचनी चाहिए.

एमडीए अभियान के दौरान दवा खाने से मना करने वाले लोगों को नेटवर्क सदस्य अपनी सूझ बूझ एवं जानकारी के बदौलत उन्हें दवा खाने के लिए तैयार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि फ़ाइलेरिया की दवा अपने सामने खिलानी है और अगर कोई स्वास्थ्यकर्मी दवा बांटते हुए दिखे तो इसकी सूचना नेटवर्क सदस्य अविलंब संबंधित अधिकारी को दें.

सभी जिलों में फ़ाइलेरिया क्लिनिक क्रियाशील

डॉ. अनुज रावत ने बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों में फ़ाइलेरिया क्लिनिक क्रियाशील है और फ़ाइलेरिया मरीज किसी भी तकलीफ में वहां संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार राज्य के 10 जिलों में अभियान के दौरान लोगों को तीन दवाओं, अल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आईवरमेक्टिन का सेवन कराया जायेगा. शेष 14 जिलों में अल्बेंडाजोल एवं डीईसी लोगों को खिलाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति एमडीए अभियान के दौरान पांच साल तक लगातार अल्बेंडाजोल एवं डीईसी का सेवन एक बार करता है और अल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आईवरमेक्टिन का सेवन दो वर्षों तक एक बार सेवन करता है तो वह व्यक्ति फ़ाइलेरिया से आजीवन सुरक्षित रहता है. डॉ. रावत ने बताया कि अभी राज्य के 24 जिलों में नाईट ब्लड सर्वे संचालित किया जा रहा है जिससे जिलों में माइक्रो फ़ाइलेरिया दर का पता चलेगा.

नेटवर्क सदस्यों ने किया सवाल

उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान जुड़े नेटवर्क सदस्यों ने डॉ. अनुज रावत से सवाल कर अपनी शंकाओं को दूर किया. सारण से जुड़े नेटवर्क सदस्य राम बाबु शर्मा ने पुछा कि नियमानुसार गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को फ़ाइलेरिया की दवा नहीं खिलानी है तो वह गंभीर अथवा असाध्य रोग कौन कौन से हैं.

डॉ. रावत ने बताया कि कैंसर, एचआईवी आदि रोग जो प्रायः असाध्य रोग की श्रेणी में आते हैं ऐसे लोगों को दवा नहीं खिलानी है लेकिन अन्य सामान्य रोग जैसे मधुमेह आदि से ग्रसित लोगों को फ़ाइलेरिया की दवा दी जा सकती है. वहीँ गोपालगंज से जुड़ी नेटवर्क सदस्य शांति देवी ने बताया कि अक्सर लोग बोलते हैं कि तीन दवा के बदले फ़ाइलेरिया की एक ही दवा क्यूँ नहीं उपलब्ध है

जिसके जवाब में डॉ. रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के पास फ़ाइलेरिया के दवाओं की संख्या को कम करने का प्रस्ताव भेजा गया है और हो सकता है कि भविष्य में लोगों को ज्यादा दवाओं का सेवन नहीं करना पड़ेगा. कई अन्य नेटवर्क सदस्यों ने भी कार्यक्रम में अपने सवाल रखे और डॉ. रावत ने सभी के सवालों का जवाब दिया. कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉ. अनुज रावत ने कहा कि नेटवर्क सदस्यों के सवाल दर्शाते हैं कि लोग कितने जागरूक हो चुके हैं और जागरूकता के बल पर ही वर्ष 2027 तक फ़ाइलेरिया उन्मूलन का स्वप्न साकार हो सकता है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top