BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया में चक्रवाती तूफान/आंधी से सुरक्षा हेतु बाल मंच पर जागरूकता कार्यक्रम

राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया में छात्र-छात्राओं ने सीखी जीवनरक्षक बातें तेतरिया (पूर्वी चंपारण)। मध्य विद्यालय तेतरिया परिसर में मई माह...

राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया में छात्र-छात्राओं ने सीखी जीवनरक्षक बातें

तेतरिया (पूर्वी चंपारण)। मध्य विद्यालय तेतरिया परिसर में मई माह के तृतीय शनिवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था – चक्रवाती तूफान/आंधी से खतरे एवं बचाव, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को प्राकृतिक आपदा के प्रति सतर्क एवं सजग बनाना था। यह कार्यक्रम बाल मंच के तहत आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के फोकल शिक्षक महेश कुमार ने किया, जबकि राज्य प्रशिक्षक अब्दुल कलाम ने उपस्थित छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार की देखरेख में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बाल प्रेरक मंडली ने इस कार्यक्रम को रचनात्मक स्वरूप देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य गतिविधियों में चर्चा, प्रस्तुति, चित्र प्रदर्शन, अनुभव साझा करना एवं जागरूकता पथ (रैली) शामिल रही। बच्चों ने पोस्टर और चार्ट के माध्यम से चक्रवात के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों को दर्शाया। चित्रों के माध्यम से बताया गया कि आंधी-तूफान के समय घर के भीतर रहना, खिड़की-दरवाजे बंद करना, आवश्यक वस्तुएं जैसे टॉर्च, बैटरी, मोबाइल, खाद्य सामग्री और दस्तावेज सुरक्षित रखना अत्यंत जरूरी है।

वहीं, क्या न करें की श्रेणी में बच्चों ने नाट्य रूपांतरण द्वारा दिखाया कि पुरानी इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहना क्यों आवश्यक है। कार्यक्रम में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना खतरनाक हो सकता है और इससे बचा जाना चाहिए।

राज्य प्रशिक्षक अब्दुल कलाम ने बताया कि “प्राकृतिक आपदाएं अनियंत्रित होती हैं, परंतु यदि हम पूर्व तैयारी रखें और उचित जानकारी से लैस हों, तो जान-माल की क्षति को काफी हद तक रोका जा सकता है।” प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में न सिर्फ जागरूकता आती है बल्कि वे अपने परिवार और समुदाय को भी सुरक्षित रहने का संदेश दे सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि “आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। प्राकृतिक आपदा से डरें नहीं, समझदारी से निपटें।”

इस जागरूकता कार्यक्रम ने विद्यालय में एक नई सोच और सतर्कता की भावना का संचार किया, जो भविष्य में आपदा प्रबंधन की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top