BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

सभी आंगनबाडी केंद्र पर लटके रहे ताला, बैरंग लौटे नामांकित बच्चेंडुमरांव. शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय...

सभी आंगनबाडी केंद्र पर लटके रहे ताला, बैरंग लौटे नामांकित बच्चें

डुमरांव. शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एवं बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के आवाहन पर पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया. इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी सेविकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी मांग को पूरा करने को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज की. अध्यक्षता जिला महासचिव लीलावती देवी और संचालन प्रखंड अध्यक्ष इंदु देवी ने किया.

वहीं महासचिव ने कहां कि विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर सेविका-सहायिकाओं का मानदेय को दुगुना करने का वादा किया गया था, साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा लगभग अधिकांश चुनावी सभा में भी इस आशय का आश्वासन दिया गया था. मानदेय दुगुना करने की बात छोड़ दिया जाए अभी तक प्रतिनिधि मंडल से मिलने तक का कष्ट नहीं किया गया. इस बार आर पार की लड़ाई होगी. सरकार को राज्यकर्मी का दर्जा देना होगा. मौके पर प्रखंड क्षेत्र की सेविका-सहायिका मौजद रहीं.

मानदेय को दुगना करने का किया था वादा

बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले आयोजित धरना में मनेर प्रखंड अध्यक्ष सुषमा कुमारी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को दुगना करने का वादा किया गया था.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा अधिकांश चुनावी सभा में भी इसको लेकर आश्वासन दिया गया था. लेकिन मानदेय दुगना करने की बात दूर, सरकार ने प्रतिनिधि मंडल से मिलने की जरूरत भी नहीं समझी.

समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बता दी है अपनी माँग

सुषमा कुमारी ने बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी है. हमारी मांगों में यह भी शामिल किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए.

साथ ही योग्य सहायिक से सेविका में बहाली के लिए अतिरिक्त दस बोनस अंक देने के प्रावधान को लागू किया जाये एवं सेविका से पर्यवेक्षिका तथा सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पर अविलंब बहाली सुनिश्चित की जाए.

सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की माँग

अखिल भारतीय सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ की नेतृत्वकर्ता कुमारी रंजना ने बताया कि लंबे समय से आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है. इसे लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है.

उन्होंने कहा सरकार से आंगनबाड़ी सेविकाओं को 25 हजार तथा सहायिकाओं को 18 हजार रुपये मानदेय राशि देने की मांग की गयी है. साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दस हजार रुपये सुनिश्चित करने आदि की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा.

सरकार पर आश्वासन देकर फुसलाने का आरोप

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा जारी मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में राज्य सरकार पर आश्वासन देकर बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया है. पत्र में कहा गया है कि वर्तमान वर्ष में जनवरी माह से मार्च माह के बीच लगातार तीन महीने तक संघर्ष समिति के

तत्वाधान में आहूत चरणबद्ध आंदोलन के बीच निदेशक आइसीडीएस एवं प्रधान सचिव समाज कल्याण विभाग द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा करते हुए संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण का राज्य व्यापी प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार ने निर्णय नहीं लिया.

पांच सूत्री मांगों में –

-बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार करने

-सुप्रीम कोर्ट का आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान,

-केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए कर्मचारी और क्रमशः ग्रेड सी व ग्रेड डी में समायोजित किया जाए. जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक सेविकाओं को 25 हजार एवं सहायिकाओं को 18 हजार प्रतिमाह मानदेय राशि देने

-योग्य सहायिका से सेविका में बहाली हेतु अतिरिक्त 10 बोनस अंक देने के प्रावधान को लागू किया जाए एवं सेविका से पर्यवेक्षिका तथा सेविका/सहायिका के रिक्त सभी पदों पर अविलंब बहाली

-16.5.2017 एवं 20 जुलाई 2022 के समझौते के आलोक में लंबित मांगों को लागू किया जाए

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top