BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

DM की अध्यक्षता में ICDS की हुई समीक्षा बैठक, विभिन्न पैरामीटर में कम प्रगति प्राप्त करने वाले LS चिन्हित करते हुए मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा यह अवगत कराया गया कि विगत माह नवंबर 2024 के टीएचआर वितरण से पूर्व न ही सभी आम जनों, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया एवं न ही सार्वजनिक रूप से सूचना का प्रकाशन कराया गया, जो अत्यंत खेदजनक है।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस० बक्सर को निर्देशित किया गया कि माह दिसंबर 2024 के वितरण से पूर्व निश्चित रूप से टी०एच०आर० तिथि को सार्वजनिक करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि पारदर्शी रूप से वितरण किया जा सके। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक कुल 07 आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस० बक्सर को विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस० बक्सर एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि टी०एच०आर० वितरण में जो सामग्री वितरित किया जाता है, उसकी मात्रा एवं अन्य सूचना सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करेंगे।

पोषण ट्रैकर ऐप में शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी प्रगति असंतोषजनक है, इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस० बक्सर से स्पष्टीकरण किया गया। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पोषण ट्रैकर ऐप के सभी मानको में शत प्रतिशत प्रविष्टि करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस० बक्सर को निर्देशित किया गया कि नए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु जहां भूमि अब तक प्राप्त है, इस संबंध में अपर समाहर्ता बक्सर से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि माह अक्टूबर 2024 में बक्सर जिला का रैंक काफी कम है। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि महिला पर्यवेक्षिका के कार्यों का अनुसरण करते हुए रैंकिंग निर्धारित करेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना माह अक्टूबर 2024 में परियोजना कार्यालय ब्रह्मपुर में सबसे कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ब्रह्मपुर द्वारा बताया गया कि बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनने के कारण योजना में प्रगति धीमी है। निर्देशित किया गया कि पंचायत स्तर पर उच्च विद्यालयों में आधार कार्ड केंद्रों के माध्यम से बच्चों का आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत असंतोषजनक प्रगति रहने के कारण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ब्रह्मपुर से स्पष्टीकरण किया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परियोजना अंतर्गत विभिन्न पैरामीटर में कम प्रगति प्राप्त करने वाले महिला पर्यवेक्षिकाओं को चिन्हित करते हुए मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top