BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
4 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

प्रतिमा कुमारी सिंह को TFM राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए मिला सम्मान

पटना/सारण। बनियापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय छपिया की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी सिंह को राजधानी पटना में आयोजित TFM राष्ट्रीय शिक्षक...

पटना/सारण। बनियापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय छपिया की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी सिंह को राजधानी पटना में आयोजित TFM राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और बच्चों के समग्र विकास हेतु किए गए प्रयासों के लिए दिया गया।

पटना स्थित विधानपरिषद उप भवन सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रतिमा कुमारी सिंह को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह महान गणितज्ञ डॉ. के. सी. सिन्हा, गुरु रहमान, एससीईआरटी की निदेशक डॉ. आभा रानी, तथा पटना लॉ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी भूषण के करकमलों द्वारा भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी और पूर्व मंत्री श्याम रजक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल: माई एजुकेशन बॉक्स” संस्था द्वारा किया गया था। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, डॉ. के. सी. सिन्हा, डॉ. गुरु रहमान और डॉ. वाणी भूषण ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

आरंभिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डॉ. भवानी शारदे और डॉ. निशा पराशर के स्वागत गान तथा दीपिका पांडेय के प्रेरणादायक गीत ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया। मंच का संचालन वंदना कुमारी ने बेहद आत्मीय और प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. के. सी. सिन्हा ने अपने संबोधन में शिक्षा की गुणवत्ता और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के संयोजक डॉ. एस. के. पांडेय ने कहा कि शिक्षा को किताबों तक सीमित न रखकर व्यवहारिक जीवन में उतारना ही आज की आवश्यकता है।

इस अवसर पर शिक्षिका अनिता देवी ने राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति “मैं हूं टीएलएम” से सबका ध्यान आकर्षित किया। वह विद्यालय में बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन “द टीचर्स फ्यूचर मेकर” संस्था के संस्थापक रंजू कुमारी, प्रतिमा कुमारी सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अंजली, सुरेश कुमार द्वारा किया गया। यह सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के कार्यों की सराहना का प्रतीक था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने वालों के लिए प्रेरणास्रोत भी बना।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top