BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

पंचकोशी परिक्रमा की तैयारी को लेकर डीएम के निरीक्षण क्रम में अंजनी सरोवर व मंदिर के आस-पास अतिक्रमण, जल जीवन हरियाली अंतर्गत जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

बक्सर। पंचकोशी परिक्रमा की तैयारियों के मद्देनजर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा स्थलीय निरीक्षण...

बक्सर। पंचकोशी परिक्रमा की तैयारियों के मद्देनजर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अंजनी सरोवर एवं मंदिर के आस पास अतिक्रमण पाया गया। जल जीवन हरियाली के अंतर्गत जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने का विभागीय निर्देश है। इस क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सरोवर एवं मेला स्थल की भूमि का सीमांकन करते हुए अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई करेंगे।

पंचकोशी परिक्रमा समिति के अध्यक्ष को अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने हेतु लोक शिकायत में वाद दायर करने का सुझाव दिया गया। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण के संबंध में सुनवाई करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई करेंगे।

अहिरौली ग्राम में अहिल्या स्थान का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में पाया गया कि NH 922 से अहिरौली ग्राम का संपर्क पथ क्षतिग्रस्त है। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त पथ अनुरक्षण अवधि के अंतर्गत है तथा उनके द्वारा मरम्मती कार्य अविलंब प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पथ का मरम्मती कार्यक्रम नहीं हुआ है। जबकि दिनांक 20 नवंबर 2024 को यहां पंचकोशी मेला का आयोजन होगा। उक्त पथ की मरम्मती नहीं होने से पथ के किनारे अवस्थित नाला के विवाद का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस क्रम में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बक्सर से कारण पृच्छा करने हेतु विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

स्थल के निरीक्षण के क्रम में कई स्थान पर अतिक्रमण पाया गया। इस क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि अंचल अधिकारी से समन्वय कर मापी कराते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई करेंगे। साथ ही स्थल एवं पहुंच पथ की पर्याप्त साफ सफाई एवं जन सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

बक्सर स्थित श्रीनिवास मंदिर पर विश्राम स्थल का निरीक्षण किया गया कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि स्थल की साफ सफाई तथा पंचकोशी परिक्रमा से संबंधित दीवार पेंटिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी बक्सर बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top