BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित वर्ग फौकानियाँ/मौलवी परीक्षा 2024 दिनांक 22.01.2024 से प्रारंभ

बक्सर : बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित वर्ग फौकानियाँ/मौलवी परीक्षा 2024 दिनांक 22.01.2024 से प्रारंभ होकर दिनांक...

बक्सर : बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित वर्ग फौकानियाँ/मौलवी परीक्षा 2024 दिनांक 22.01.2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 27.01.2024 को सम्पन्न होगी। प्रथम पाली 08:45 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याहन एवं द्वितीय पाली 01:45 बजे अपराहन से 05:00 बजे अपराहन तक संचालित होगी।

परीक्षार्थियों हेतु निदेशः- परीक्षार्थी अपने निश्चित स्थान पर ही बैठेंगे। अधिक से अधिक आधा घंटा विलंब आने की परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में उन्हें प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थी को उपस्थिति शीट पर अपनी उतर पुस्तिका संख्या अंकित करना एवं हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। परीक्षा केन्द्र में एक दूसरे से बाते करना, सहायता लेना या देना या अन्य किसी भी प्रकार की बरती गई।

अनियमितता के विरूद्ध परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी। परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं कलम के अतिरिक्त कोई भी सामग्री नहीं ले जायेंगे। पुस्तक, नोटबुक, कैलकुलेटर, कैलकुलेटर घड़ी, मोबाईल एवं किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक अर्थात ईयर फोन, रिकार्डिंग मशीन, स्मार्ट वॉच इत्यादि परीक्षा केन्द्र में ले जाना वर्जित रहेगा।

परीक्षा तिथि को केन्द्र पर प्रतिनियुक्त को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित कर लेंगे कि कि कौन वीक्षक किस कमरे में प्रतिनियुक्त होंगे। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की दूरी तक अनुमण्डल दण्डाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव धारा 144 द0प्र0सं0 लागू करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अपने अनुमण्डल में पड़ने वाले परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार अपनाने वालों के विरूद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के अंतर्गत अभियोजन की कार्रवाई करेंगे।

अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपतिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे।

परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में बक्सर अनुमंडल अंतर्गत परीक्षा केन्द्र के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव रहेंगे। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top