BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
1 week ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

डुमरांव नप क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू, अपराधियों पर नकेल कसने व सुरक्षा व्यवस्था में मिलेगी सहायता

शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सीसीटीवी कैमरा होगा सहायक, गंदगी फैलाने व अतिक्रमण करने वालों पर रहेगी नजर ...

शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सीसीटीवी कैमरा होगा सहायक, गंदगी फैलाने व अतिक्रमण करने वालों पर रहेगी नजर 

डुमरांव . शहर में अपराध को रोकने तथा यातायात व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से नगर परिषद व पुलिस विभाग ने योजना तैयार की है. योजना के तहत दोनों ही शहर की गंभीर समस्याओं के समुचित हल के लिए संयुक्त रूप से अभियान शुरू करेंगे. फिलहाल इसका सारा खर्चा नगर परिषद ही उठाएगी. नगर परिषद व पुलिस विभाग ने योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है.

नगर परिषद व पुलिस विभाग की तरफ से शहर के विभिन्न मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. नाइट विजन के हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगेंगे. सभी कैमरों का रिकॉर्ड नया थाना में पुलिस कंट्रोल रूम दर्ज होगा. पुलिस प्रशासन व नगर परिषद बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे. नगर परिषद क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी. 

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य चल रहा है. कई स्थानों पर लगाये भी जा चुके हैं. जबकि, अन्य स्थानों पर लगाने की प्रक्रिया चल रही है. इसका मॉनिटरिंग स्थानीय थाना से होगी. सीसीटीवी के जरिए शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जायगी. सड़क जाम, वाहन चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर भी पैनी नजर होगी. 

सभापति प्रतिनिधि सुमित गुप्ता ने कहा कि सीसीटीवी न केवल सेफ्टी का एक सेंस देता है, बल्कि जहां हमारी आंखें नहीं पहुंच पाती, वहां तक हमें पहुंचाने में मदद करता है. इससे पार्किंग में खड़ी गाड़ी से लेकर घरों में एंट्री करने वाले तक सब पर साथ-साथ नजर रखी जा सकती है. इससे गंदगी फैलाने व अतिक्रमण करने वालों पर नजर रखी जाएगी. शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में कैमरे से मदद मिलेगी. साथ ही अपराध नियंत्रण में भी ये कैमरे पुलिस के लिए सहयोगी साबित होंगे. 

नगर परिषद द्वारा लगाए जाने वाले कैमरे से आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी और सार्वजनिक जगहों व राह चलते महिलाओं के साथ छेड़खानी व चेन स्नेचिंग पर लगाम भी लगेगी. एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगने से अपराधियों पर नकेल कसने एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहायता मिलेगी. राहजनी एवं अन्य छोटी-मोटी घटनाओं पर लगाम लगायी जा सकती है. अपराधियों को चिन्हित करने में सुविधा मिलेगी और उनमें भी भय उत्पन्न होगा.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top