BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
5 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
6 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
7 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया: मधुबनी और लौरिया में ट्रू-नेट मशीन का हुआ उद्घाटन

– पहले से बेतिया, नरकटियागंज, रामनगर व मैनाटांड में कार्यरत है ट्रू-नेट  – मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी व...

– पहले से बेतिया, नरकटियागंज, रामनगर व मैनाटांड में कार्यरत है ट्रू-नेट 

– मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी व एक घंटे में एमडीआर की मिलेगी रिपोर्ट 

बेतिया। जिले के टीबी मरीजों के लिए खुशखबरी है। सोमवार को मधुबनी, लौरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिले के संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा के द्वारा ट्रू-नेट मशीन का उद्घाटन किया गया। डॉ चंद्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अन्तर्गत, राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा टीबी मरीजों की खोज एवं उन्मूलन हेतु बिहार के कई जिलों में ट्रू-नेट मशीन उपलब्ध कराई है। इससे अब टीबी मरीजों की जांच में काफ़ी तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि जिले में पहले से बेतिया, नरकटियागंज, रामनगर, मैनाटांड में ट्रू-नेट मशीन कार्यरत है। जहाँ प्रतिदिन 60-70 मरीजों की जाँच होती है। उन्होंने बताया कि इस नये मशीन के आने से समय की भी काफ़ी बचत होगी। ट्रू नेट मशीन से मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी और एक घंटे में एमडीआर टीबी की रिपोर्ट मिल जाती है। पहले ट्रू नेट मशीन से कोरोना का जाँच होता था। डॉ दिलीप कुमार एमओआईसी ने बताया कि टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने में अब आसानी होगी, उनके बलगम का सैंपल लेकर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराया जाएगा।

दवाओं का पूरा कोर्स करना है जरुरी:

जिला यक्ष्मा केंद्र के सूर्य नारायण साह ने बताया कि टीबी मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा रहीं है। दवाओं का पूरा कोर्स कर टीबी मरीज स्वस्थ हो सकते हैं। इसके लिए दवाओं के साथ संतुलित आहार का सेवन आवश्यक है। डॉ चंद्रा ने बताया कि एकबार टीबी की दवा ज़ब शुरू हो तो भूलकर भी दवा का सेवन बीच में न छोड़े। अन्यथा इसका बिगड़ा हुआ रूप एमडीआर का खतरा हो जाता है।

समय समय पर मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच जरुरी:

डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी मरीजों की मृत्यु से बचाव को अब एकसाथ कई प्रकार की जाँच की जा रहीं है। ऐसे में इनमें बीपी, वजन, शुगर, पल्स, छाती का एक्स रे, एचआईवी आदि की जाँच समय समय पर कराते रहना चाहिए। इससे उनके अंदर की कमियों की जानकारी होगी, जिससे कम समय में उनके स्वास्थ्य का डिटेल्स पता चलेगा और टीबी के साथ ही अन्य बीमारियों का पता चलने पर देखभाल करते हुए दवा खिलाकर स्वस्थ किया जा सकेगा। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार, जिला यक्ष्मा केंद्र के सूर्य नारायण साह, एसटीएस एवं एसटीएलएस व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top