BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : एसएनएस कॉलेज के छात्रों को खिलाई गईं सर्वजन दवा

प्राचार्य व कर्मचारियों ने किया दवाओं का सेवन, क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया मोतिहारी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम...

प्राचार्य व कर्मचारियों ने किया दवाओं का सेवन, क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया

मोतिहारी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शहर के एसएनएस कॉलेज के छात्र -छात्राओं, कर्मियों, शिक्षकों व प्राचार्य को सर्वजन दवा का सेवन कराया गया। ताकि दवा सेवन कर सभी हाथी पांव जैसे गंभीर रोग से सुरक्षित हो सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नारायण सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार ने आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा का सेवन करते हुए किया।

उन्होंने बताया की अल्बेंडाजोल एवं डीईसी की गोली सभी स्वस्थ व्यक्ति को खानी चाहिए। उन्होंने बताया की हाथी पांव रोग से बचाव को यह दवा काफ़ी आवश्यक है। वहीं मौके पर एसएनएस कॉलेज के रसायन शास्त्र के विभागध्यक्ष प्रोफेसर नितेश कुमार ने छात्रों को फाईलेरिया के बारे मे जानकारी देते हुए बताया की

क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाईलेरिया होता है। फाइलेरिया ऐसा रोग है जिससे प्रभावित मरीज धीरे धीरे विकलांग की तरह हो जाता है। इसलिए सरकार द्वारा इसके रोक थाम के लिए सर्वजन दवा खिलाई जाती है। उन्होंने बताया की वर्ष मे एकबार खाए जाने वाले इस दवा को लगातार 5 वर्षो तक सेवन किया जाए तो निश्चित ही फाइलेरिया रोग से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया की दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। यह दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खानी है। उन्होंने बताया कि दवा सेवन के उपरांत कुछ लोगों में उल्टी, सर दर्द, जी मिचलाना जैसी शिकायतें हो सकती हैं जो स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

फॉलो अप राउंड चलाकर छूटे हुए लोगों को खिलाई गईं दवा

फाइलेरिया मरीज एवं दयानिधि पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क सदस्य प्रियंका सिन्हा ने छात्र -छात्राओं को बताया की इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इससे बचने के लिए  सर्वजन दवा का सेवन करना चाहिए, घर के आस पास साफ सफाई रखनी चाहिए, साथ ही सोने के वक़्त मच्छर दानी का प्रयोग करना चाहिए। पीसीआई डीसी मनोज कुमार ने कहा की 260 छात्रों को दवा सेवन कराया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की बिहार के 24 जिले मे 10 फ़रवरी से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है वहीं छूटे हुए लोगों को फॉलो अप राउंड चलाकर सर्वजन दवा सेवन कराकर हाथीपांव जैसे रोग से सुरक्षित किया गया है। विशेष अभियान चलाकर स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर लोगों को आशा कार्यकर्ता, फाइलेरिया पेशेंट नेटवर्क के सदस्य, सहयोगी संस्थानों के सहयोग से जागरूक कर दवा का सेवन कराया गया है। मौके पर प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार, प्रोफेसर नितेश कुमार,प्रधान सहायक रामकृष्ण सिंह, पूजा वर्मा,पीसीआई डीसी मनोज कुमार,आशा कार्यकर्त्ता,व अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top