BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : परिवार नियोजन मेले का बगहा पीएचसी में हुआ उद्घाटन

महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक बढ़ती जनसंख्या को रोकने हेतु स्थायी व...

महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

बढ़ती जनसंख्या को रोकने हेतु स्थायी व अस्थायी साधनों का उपयोग जरूरी 

बेतिया। जिले में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत बगहा-2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हरनाटांड में परिवार नियोजन मेला आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार नीरज ने किया। उन्होंने कहा कि जिले की बढ़ती जनसंख्या पर रोकथाम के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है।

प्रायः देखा जाता है कि महिलाएं परिवार नियोजन में आगे आती हैं परन्तु अब परिवार नियोजन में पुरुषों को भी नसबंदी में भाग लेने की आवश्यकता है। पुरुष नसबंदी कम समय एवं बिना चीरा-टाका के आसानी से हो जाता है। उन्होंने बताया कि मेले में परिवार नियोजन के अस्थायी साधन कंडोम, छाया, अंतरा, माला एन वितरित किया जा रहा है। परिवार नियोजन के स्थायी साधन का लाभ स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। 

जनसंख्या पर रोक हेतु जागरूकता जरूरी

जिला स्वास्थ्य समिति के आशा समन्वयक राजेश कुमार ने कहा कि जिले में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूक करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच के साथ ही जनसंख्या नियंत्रण हेतु बच्चों में अंतर व पहला बच्चा में थोड़ा देरी करने की जानकारी आशा द्वारा दी जाती है।

उन्होंने बताया की छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुष को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में आसान है। इससे पुरुषों की पौरुषता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके लिए पुरुषों को आगे आना होगा। 

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलेगी आर्थिक सहायता

पीएसआई के जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में निःशुल्क सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि खाते में भेजी जाती है।

इस मौके पीएसआई के जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार, डॉ सरिता कुमारी, डॉ राजेंद्र काज़ी, अतुल कुमार रॉय, कुमार विशाल, अनिल कुमार, सुधीश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार मांझी, इंद्रजीत कुमार, निर्मला कुमारी, जूली कुमारी, संगीता कुमारी, अर्जुन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top