BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बालिकाओं की हुई हीमोग्लोबिन की जांच 

एनीमिया से बचाव को आयरन की ब्लू टेबलेट वितरण के साथ ही “माहवारी स्वच्छता” के बारे किया गया जागरूक माहवारी...

एनीमिया से बचाव को आयरन की ब्लू टेबलेट वितरण के साथ ही “माहवारी स्वच्छता” के बारे किया गया जागरूक

माहवारी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है इससे घबराने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है- एसीएमओ

मोतिहारी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार राज्य एवं जिलास्तर पर महिलाओं, किशोरीयों को माहवारी स्वच्छता के बारे मे जागरूक करते हुए सभी 27 प्रखंडों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिले के कल्याणपुर प्रखंड मे इसके साथ ही “एनीमिया मुक्त भारत” कार्यक्रम चलाते हुए पीएचसी द्वारा चयनित एएनएम की टीम द्वारा उनके कार्य क्षेत्र वाले सभी सरकारी स्कूलों मे बालिकाओं की डिजिटल मशीन से हिमोग्लोबिन की जांच की जा रही है, ताकि उनके शरीर की रक्त प्रतिशत की जानकारी हों, जिससे मालूम हों की वे एनीमिया से कहीं पीड़ित तो नहीं।

स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  कल्याणपुर में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सभी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन की जांच की गईं, आयरन की ब्लू टेबलेट जिसे प्रत्येक सप्ताह में सेवन किया जाएगा का वितरण किया गया, साथ ही साथ माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि  माहवारी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिससे घबराने या भयभीत होने ही आवश्यकता नहीं है किशोरियों में माहवारी की शुरुआत 8 वर्ष से 12 वर्ष के बीच हो जाता है बल्कि इस समय हमे अपने निजी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

माहवारी के समय संक्रमण से बचने हेतु सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग आवश्यक है। डॉ श्रवण पासवान ने बताया की एनीमिया के शिकार महिलाओ को चक्कर आना, थकान, या सिर घूमना, दिल की तेज़ धड़कन या धकधकी होना, त्वचा का पीलापन, नाज़ुक नाखून, सांस फूलना या सिरदर्द लक्षण हो सकते है वहीं इससे बचाव को आयरन से भरपूर आहार खाना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां, खुबानी, अंडे, दालें, नारंगी, मौसमी फल का खूब सेवन,खजूर, आदि आयरन सम्पन्न आहार का सेवन आवश्यक है।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हासिम साह ने बताया की कस्तूरबा बालिका विद्यालय मे उपस्थित छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे माहवारी से संबंधित सवालों को पूछा गया और अंत में विजेता तीन छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन के लिए गिफ्ट का वितरण किया गया।

छः माह बाद पुनः दुबारा होगी जाँच

पीरामल संस्था के ज़िला प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया कि आज जितनी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन जाँच की हुई है उसे बेस लाइन डेटा माना जाएगा एवं छः माह बाद दुबारा जाँच किया जाएगाl इस बीच जो छः माह का समय है.

इसके दौरान उसके पोषण/खानपान संबंधित परामर्श दिया जाएगा और उनके आयरन की गोली को वरदान के निगरानी में साप्ताहिक सेवन सुनिश्चित कराया जायेगा।राणा फ़िरदौस ने जानकारी देते हुए बताया की एसकेजीके गर्ल्स स्कूल सिसवा पटना,सिसवा खरार मिडिल स्कूल,अलखबानी मिडिल स्कूल 

मिडिल स्कूल कथरिया मे कल भी बालिकाओं के रक्त की जाँच कराई जाएगी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हासिम साह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव मिश्रा, रवि कुमार, बीसीएम अजय कुमार, एएनएम नाहिदा ख़ातून,लैब टेक्निशियन सरफराज अहमद, परामर्शदाता ब्रजेश कुमार, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार एवं राना फ़िरदौस, शोभा कुमारी व अन्य उपस्थित थीं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top