BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 week ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

समृद्ध समाज की पुनर्स्थापना अभियान का फारबिसगंज में हुआ उद्घाटन

फारबिसगंज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत मूल्य आधारित सेवा द्वारा समृद्ध समाज की पुनर्स्थापना...

फारबिसगंज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत मूल्य आधारित सेवा द्वारा समृद्ध समाज की पुनर्स्थापना अभियान का भव्य उद्घाटन समारोह पूर्वक फारबिसगंज में आदरणीय राजयोगिनी संतोष दीदी जी की शुभ प्रेरणा ,आशीर्वाद व शुभभावना शुभकामनाओं के साथ आदरणीय वंदना दीदी जी (अतिरिक्त राष्ट्रीय संयोजिका समाज सेवा प्रभाग (मुंबई ), तारा दीदी जी,

गिरीश भाई जी, वीरेंद्र भाई जी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज, मुख्य पार्षद वीणा देवी, स्थानीय केंद्र की संचालिका बी.के रुक्मा दीदी जी के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत, तिलक, माला, अंगवस्त्र, फूलों की वर्षा कर, शंख ध्वनि से ओम शांति भवन छुआपट्टी सेंटर में संचालिका एवं अन्य टीचर्स बहन एवं बीके भाई बहनों के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आदरणीय वंदना दीदी ने कहा कि सदा हम सभी को उमंग उत्साह में रहना चाहिए और जितना दिल से सेवा करेंगे परमात्मा की मदद उतनी हमें मिलेगी किसी भी प्रकार की व्यर्थ बातों में समय न गंवाकर सदा सकारात्मक चिंतन के साथ स्वयं को आगे बढ़ाते रहें।

मंच का सफल संचालन अध्यात्मिक तरीके से बीके डॉक्टर अंकिता दीदी जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के जरिए मनुष्यों को खुशनुमा जीवन जीने का तरीका खुशनुमा ढंग से बीके वीरेंद्र भाई जी एवं बीके गिरीश भाई जी ने आत्मसात कराया। उन्होंने ने बताया की भगवान की इस प्रकृति में मूल सिद्धांत ये है जो आप दूसरे को देंगे वो चौगुने रूप ने आपको वापस मिलेगा।

अब आपको निर्णय करना है कि आप खुशी देकर खुशी पाना चाहेंगे या दुख देकर दुखों का पहाड़ अपने सर लेना चाहेंगे। इन्होंने कहा कि परिवर्तन दूसरों का नहीं परिवर्तन अपने आप का करना होगा आप सृष्टि को नहीं बदल सकते हैं लेकिन आप अपनी दृष्टि को जरूर बदल सकते हैं। स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन की कामना कर सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिराज ने कहा पुलिस की कार्यशैली काफी तनावपूर्ण होती है लेकिन आज आदरणीय दीदी एवं आदरणीय भाई जी के शब्दों ने उन्हें यह प्रेरणा प्रदान कर दी है कि पुलिसिंग जैसा कठिन कार्य भी मुस्कान के साथ सहजता पूर्वक संभव हो सकता है। वो कल का नहीं आज का दिन ही इस कार्य के लिए समर्पित करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

मुख्य पार्षद वीणा देवी ने अपने अल्प संबोधन में कहा कि इस केंद्र की संचालिका रुक्मा दीदी एवं अन्य दीदियों से सदैव ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। सेंटर के लिए उन्होंने हर समय अपनी सेवा देने का वादा दोहराया।

दूसरे सत्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज बंधुओं का जोरदार स्वागत फूल – माला, साल – दोशाल, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र से डॉक्टर अजय कुमार सिंह डॉक्टर मनोज निरंजन, डॉक्टर सरबजीत निरंजन, डॉक्टर यू.सी मंडल एवं डॉक्टर सुमित केशरी, अध्यात्मिक क्षेत्र से डॉक्टर डी.एल दास, सामाजिक क्षेत्र से मांगीलाल गोलछा, अजातशत्रु अग्रवाल,

मूलचंद गोलछा, मुनिलाल झावक, महावीर वैद, सुभाष अग्रवाल, ओम प्रकाश केशरी, पूनम पांड्या, राजू साह, निः शुल्क लावारिश अंत्येष्ठि कार्य के लिए संवेदना टीम के रमेश सिंह, पवन मिश्रा, शाहजंहा शाद, स्वच्छता एवं पर्यावरण अभियान से सदानंद मेहता, राजेश साह, एवं विनोद तिवारी, रेल सेवा से स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा को सम्मानित किया गाय।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके महावीर भाई जी, पीएम टीवी से बीके प्रकाश भाई जी, अनिल उपाध्याय, पप्पू डालमिया, मदनमोहन कनोजिया, अशोक डाबरीवाला, राम प्रकाश गुप्ता, दुलाल भाई जी, संजय बोथरा, सूर्यनारायण भाई, रोशन गुप्ता, प्रेम भाई, मुकेश पंडित, मुकेश भाई(बलुआ), विकास भाई, आदित्य भाई,रंजू डालमिया, रेखा धनावत, फूल कुमारी दीदी, प्रेमा दीदी, मृदुला दीदी, अरुणा दीदी, शांति दीदी, इत्यादि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top