BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
1 week ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
3 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 month ago
Advertisement

पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग के कार्यों की डीएम ने किया समीक्षा बैठक, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय कार्यालय...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय कार्यालय कक्ष में की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड इटाढी के उनवॉस एवं प्रखंड सिमरी के डुमरी में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के लिए भूमि चयन हेतु जिला पशुपालन पदाधिकारी, बक्सर द्वारा अबतक संबंधित अंचलाधिकारी या अपर समाहर्ता बक्सर से संपर्क नहीं किया गया, जो अत्यंत खेदजनक है।

डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि तत्परता से एक पक्ष के अंदर भूमि प्राप्त करते हुए विभाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे। पशुपालन विभाग के भवनों/ चिकित्सालय की अब तक कोई भी जांच नहीं किया जाने के संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। निर्देशित किया गया कि अगले बैठक से पूर्व भवनों/चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रखंड चौगाई अंतर्गत लगभग 85 लाख की राशि से कई वर्ष पूर्व निर्मित पशु चिकित्सालय पर पहुंच पथ का अभाव एवं चिकित्सालय के अक्रियाशील रहने के संबंध में पृच्छा किए जाने पर जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। दिनांक 09 सितम्बर 2024 को पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा (डोर स्टेप पशु चिकित्सा सेवा) सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला के सभी 11 प्रखंडों के लिए एक-एक मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के परिचालन का शुभारम्भ किया गया।

परंतु यह पाया गया है कि अधिकांश वाहन समाहरणालय परिसर में खड़े हैं जिसका संचालन नहीं किया जा रहा है। जो अत्यंत ही खेदजनक है। समीक्षा के क्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ अबतक किए गए बैठकों की कार्यवाही, विभागीय लक्ष्य एवं लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति आदि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। निर्देशित किया गया कि सभी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक करते हुए कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त बिंदुओं की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा विभागीय कार्यों/दायित्वों के निर्वहन में कोई अभिरुचि नहीं ली जा रही है। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा दो योजनाएं यथा समग्र गव्य विकास योजना एवं देसी गो पालन प्रोत्साहन योजना संचालित है। योग्य लाभुक को योजना का लाभ दिया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने एवं लोगों को लाभान्वित करने के संबंध में कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top