BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के अलावा मरीजों को उपलब्ध सेवाओं की निगरानी व निरीक्षण की प्रक्रिया होगी आसान

जिले के ग्रामीण इलाकों की आशा कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा स्मार्ट : रुचि झा   बिहार राज्य स्वास्थ्य प्रणाली डिजिटलीकरण...

जिले के ग्रामीण इलाकों की आशा कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा स्मार्ट : रुचि झा  

बिहार राज्य स्वास्थ्य प्रणाली डिजिटलीकरण (भव्या) से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विभिन्न चरणों में जिले की 71 आशा फैसिलिटेटर को आशा एप्प को लेकर किया गया प्रशिक्षित

डुमरांव. मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना (एमडीएचवाई) के अंतर्गत बिहार राज्य स्वास्थ्य प्रणाली डिजिटलीकरण (भव्या) को लेकर आशा कार्यकर्ताओं (आशा फैसिलिटेटर सहित) के लिए विकसित किए गए एम आशा एप्प से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 24 जून से 29 जून 2024 तक जिले की सभी 71 आशा फैसिलेटरों को एम आशा एप का उपयोग कैसे करना चाहिए. इसके संबंध में अनुमंडल अस्पताल के सभागार में प्रशिक्षक रजनीश मेहता और बबलू कुमार द्वारा आशा फैसिलिटेटर व बीसीएम को प्रशिक्षित गया.

ट्रेनिंग मैनेजर दुर्गा सिंह और अभिषेक तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली जन्म-मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया सहित कई अन्य प्रकार की बीमारियों के अलावा अन्य गतिविधियों को इस डिजिटल एप से जोड़ा जा रहा है. ताकि ग्रामीण इलाकों में किसी भी तरह के कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने में आशा कार्यकर्ताओ को किसी प्रकार से कोई दिक्कत नही हो.

क्योंकि सभी आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है कि एम आशा एप के माध्यम से आशा पोर्टल पर अपलोड करेगी. इसके बाद आशा कार्यकर्ता खुद स्मार्ट बन जाएगी और किसी भी पंजी को संधारण करने के लिए लिखने-पढने का झंझट नहीं रहेगा. प्रशिक्षण हेड रुचि झा ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल मिशन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओ को स्मार्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है.

इसके तहत  24 से लेकर 29 जून तक जिले के विभिन्न अस्पतालों में प्रशिक्षकों द्वारा आशा फैसिलेटटर को एम आशा एप के उपयोग करने के तौर तरीके से संबंधित जानकारी दी गई है. जिले की आशा कार्यकर्ता अब फोन के मध्यम से एम आशा एप द्वारा ग्रामीणों को होने वाली बीमारियों सहित अन्य प्रकार की असुविधाओ को सीधे पोर्टल पर अपलोड कर देगी.

क्योंकि भव्या एप के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध तमाम तरह की सेवाएं पेपर लेस करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है. इससे स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के साथ-साथ मरीजों को उपलब्ध सेवाओं की निगरानी व निरीक्षण की प्रक्रिया आसान होगी. टेनिग भव्या जिला समन्वयक प्रेम प्रताप के देखरेख में संचालित हो रहा है.

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आशा फैसिलिटेटर अपने यहां आशा कर्मियों को प्रशिक्षित करेगी. प्रशिक्षण में नवानगर आठ, ब्रहमपुर नव, चौगाई दो आशा फैसिलेटेटर, बीसीएम मो. तस्लीम, विकाश कुमार, गौतम कुमार, बीएम एंड ई रवि दुबे, प्रखंड ट्रेनर वेद प्रकाश मिश्रा, जितेंद्र पांडेय रोहित ओझा थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top