BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ए के तिवारी बने निक्षय मित्र, 10 टीबी मरीजों को लिया गोद 

ख़ुशी डायग्नोसिस के मो. नुरैन और असमतारा बेगम ने भी 2 मरीजों को लिया गोद  निक्षय मित्र अगले छः महीने...

ख़ुशी डायग्नोसिस के मो. नुरैन और असमतारा बेगम ने भी 2 मरीजों को लिया गोद 

निक्षय मित्र अगले छः महीने तक गोद लिए मरीजों को उपलब्ध कराएंगे पोषण पोटली 

टीबी मरीजों को नि:शुल्क मिलती हैं दवाएँ मगर पौष्टिक आहार जरुरी: डॉ रमेश चंद्रा 

बेतिया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी टीबी मरीजों की सहायता को आगे आए हैं। उन्होंने निक्षय मित्र बनते हुए 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर छः माह तक पोषण सामग्री देने हेतु भारत सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं ख़ुशी डायग्नोसिस के मो. नुरैन व असमतारा बेगम ने भी 2-2 मरीजों को गोद लिया है।

अनुमण्डलीय अस्पताल में टीबी मरीजों की जाँच व दवा देने के मौके पर डॉ ए के तिवारी ने बताया कि टीबी के कारण रोगी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। इससे सुरक्षित रहने के लिए दवा सेवन के साथ ही संतुलित आहार का सेवन भी जरूरी होता है। कमजोर वर्ग के मरीजों को पोषण सम्बन्धित सहयोग करना जरुरी होता है ताकि वे जल्द टीबी के बीमारी से बच सकें।

सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच व इलाज होता है मुफ्त

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि जिले के सभी 18 प्रखंडों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी मरीजों का इलाज होता है। 2 हफ्ते से ज्यादा समय से खांसी, बलगम के साथ बुखार जैसे लक्षण होने पर टीबी का जाँच व इलाज के साथ मुफ्त दवाएं दी जाती हैं।

उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों को इलाज के दौरान हर माह 1000 रुपए उनके खाते में भेजी जाती है। ताकि वे दवाओं के साथ पौष्टिक आहार का सेवन कर सकें। उन्होंने बताया कि निक्षय पोषण योजना केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों से अनुरोध किया है कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार देने हेतु आगे आएँ औऱ उन्हें गोद लेकर 6 माह तक उनके लिए पौष्टिक आहार में भूना चना, सत्तू, सोयाबिन, गुड़, मूंगफली, बिस्किट आदि खाद्य पदार्थो की पैकेट सूची के अनुसार वितरण करें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top