BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
1 week ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
1 week ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
3 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 में राज्य स्तर दिव्यांग खेल प्रतियोगिता की संभावित तिथि 08 फरवरी 2024 को पटना में आयोजन

बक्सर। नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अपर मुख्य सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार...

बक्सर। नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अपर मुख्य सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के ज्ञापांक 1641 दिनांक 06.10.2023 के द्वारा सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष विभिन्न खेल विधाओं के आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जिलें में 32 खेल विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर दिनांक 27.10.2023 से दिनांक 29.10.2023 तक विभिन्न स्थलों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है।

वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 में राज्य स्तर दिव्यांग खेल प्रतियोगिता की संभावित तिथि 08 फरवरी 2024 को पटना में आयोजन हेतु निर्धारित है। उक्त के आलोक में जिला स्तरीय दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित एथलेटिक्स बालक/बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05.02.2024 को किला मैदान बक्सर में किया जाना निर्धारित है। इस चयन प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों से निम्न कार्रवाई अपेक्षित है :-

जिला स्तरीय दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित एथलेटिक्स बालक/बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05.02.2024 को किला मैदान बक्सर में किया जायेगा। जिला स्तरीय दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित एथलेटिक्स बालक/बालिका चयन प्रतियोगिता में मूल योग्यता प्रमाण पत्र (फोटो सहित), आधार कार्ड, विधिक जन्म प्रमाण पत्र, विगत वर्ष का अभिप्रमाणित उर्तीण परीक्षा का अंक पत्र, विद्यालय की उपस्थिति पंजी की छायाप्रति संलग्न कर कार्यालय को 03.02.2024 को अपराहन 05:00 बजे तक उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय बक्सर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य के लिए प्रधानाध्यापक एम0पी0 उच्च विद्यालय बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर रहेंगे।

जिला स्तरीय दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित एथलेटिक्स बालक/बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05.02.2024 को किला मैदान बक्सर में कराये जाने के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने पर प्राथमिक उपचार किये जाने हेतु पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार किट एवं एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य के लिए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर रहेंगे।

जिला स्तरीय दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित एथलेटिक्स बालक/बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05.02.2024 को किला मैदान बक्सर में कराये जाने के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिता से एक दिन पहले दिनांक 04.02.2024 को किला मैदान बक्सर के मैदान में पानी छिडकाव कराना सुनिश्चित करेंगे एवं आयोजन स्थल पर चलित शौचालय की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर रहेंगे।

जिला स्तरीय दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित एथलेटिक्स बालक/बालिका चयन प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु तकनीकी पदाधिकारी/खेल विशेषज्ञ एवं विद्यालयों में पदस्थापित शारीरिक शिक्षा शिक्षकों/सामान्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर अपने आवश्यकतानुसार करना सुनिश्चित करेंगे एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को संसूचित करेंगे।

जिला स्तरीय दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित एथलेटिक्स बालक/बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन हेतु आयोजन स्थल किला मैदान बक्सर में कराये जाने के दौरान किसी प्रकार के विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सदर दण्डाधिकारी के साथ आयोजन तिथि दिनांक 05.02.2024 को किला मैदान बक्सर में पुरूष एवं महिला आरक्षी बल की प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top