BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता के साथ मनाया गया विश्व गर्भनिरोधक दिवस 

– परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए किया गया जागरूक – जागरूकता से आएगी असुरक्षित गर्भपात व मातृत्व,...

– परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए किया गया जागरूक

– जागरूकता से आएगी असुरक्षित गर्भपात व मातृत्व, शिशु मृत्यु दर में गिरावट

मोतिहारी। जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता के साथ विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया। इस दौरान मोतिहारी, चकिया, रक्सौल, ढाका के नर्सिंग स्टॉफ ने बैनर के साथ रैली निकालकर लोगों को छोटा परिवार सुखी परिवार के महत्व को समझाते हुए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी विधियों को इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया।

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गर्भनिरोधक दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच गर्भनिरोधक की जरूरत और साधनों के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है। ताकि गर्भनिरोधक साधन के इस्तेमाल के प्रति नवविवाहितों और युवाओं में समझ बढ़े, पुरुषों को कंडोम के इस्तेमाल करने के प्रति प्रोत्साहित किया जाए जिससे यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जानकारी हो और बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाई जा सके।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छतौनी अंतर्गत गांधी नगर रमना वार्ड संख्या- 03 में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा महिला आरोग्य समिति के उद्देश्य के साथ ही प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण एवं परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर संबंधित वार्ड की आशा एवं सेविका उपस्थित रहीं। बैठक में उपस्थित कुछ योग्य दंपति द्वारा साधन अपनाने हेतु इच्छा व्यक्त की गई जिसके उपरांत उनको साधन उपलब्ध कराया गया।

परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए किया गया जागरूक

अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल में विश्व गर्भनिरोध दिवस के अवसर पर पुरुषों ने भी अपनी तत्परता दिखाई। इस दौरान स्थायी एवं अस्थायी साधन की विस्तारपूर्वक जानकारी के उपरांत कुछ पुरुष साथी द्वारा अस्थाई साधन अपनाने की इच्छा जताने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मनचाहा साधन उपलब्ध कराया गया। साथ ही इनसे यह भी आग्रह किया गया कि इस तरह के कार्यक्रम में आप सभी और भी अपने मित्रगण को बढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। 

जागरूकता से आएगी असुरक्षित गर्भपात व मातृत्व -शिशु मृत्यु दर में गिरावट

डीसीएम नंदन झा, पीएसआई प्रतिनिधि अमित कुमार व एफआरएचएस के रुपेश कुमार ने बताया कि जागरूकता से ही असुरक्षित गर्भपात व मातृत्व -शिशु मृत्यु दर में गिरावट आएगी। डीसीएम नंदन झा ने कहा कि पुरुष नसबंदी भी एक स्थायी समाधान है। जिसे कम समय में दक्ष चिकित्सक द्वारा बिना चीड-फाड़ के किया जाता है। उन्होंने बताया कि कॉपर-टी एक अस्थायी विधि है। जिससे बच्चों के जन्म में अंतर रखा जा सकता है।

कॉपर-टी के अलावा गर्भनिरोधक गोली का चुनाव भी महिलाएं कर सकती हैं। कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविका सहायिकाओं द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन के संसाधनों यथा कॉपर टी, कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां, सुई आदि की जानकारियों के साथ महिलाओं को अनचाहे गर्भावस्था से रोक के उपाय की जानकारी देने की आवश्यकता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top