BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
4 days ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
4 days ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
4 days ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
4 days ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
1 week ago
Advertisement

एचआईवी और एड्स से बचाव व नियंत्रण के लिए चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की हुई बैठक विभिन्न विभागों के सहयोग से युवाओं और आमजन को किया जाएगा जागरूक मुजफ्फरपुर।...

जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की हुई बैठक

विभिन्न विभागों के सहयोग से युवाओं और आमजन को किया जाएगा जागरूक

मुजफ्फरपुर। संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सचेत है। इसी क्रम में जिले के अंदर युवाओं और आमजन के बीच एचआईवी और एड्स को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दो महीने का होगा, जिसे 12 अगस्त से लेकर 12 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। ये बातें सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की बैठक के दौरान कही।

बैठक के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सीके दास ने बताया कि मौजूदा समय में जिले में लगभग 4 हजार पांच सौ एचआईवी के मरीज मौजूद हैं। वहीं जिले में एआरटी सेंटर भी चालू है। जिला स्तरीय कार्यकारी बैठक का उद्देश्य समझाते हुए डॉ दास ने बताया कि इन दो महीनों के दौरान जिले में एचआईवी और एड्स से होने वाले संक्रमण के प्रति विभिन्न विभागों के सहयोग से लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ाया जाएगा।

इससे जिले में एचआईवी संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्तियों के साथ हो रहे भेदभाव को कम किया जा सकेगा साथ ही उनके जीवन में गुणवत्तापूर्ण सुधार भी लाया जा सकेगा। इस दौरान कंडोम, एसटीआई सेवाएं एवं एनएसीपीवी के तहत उपलब्ध सेवाओं के संबंध में भी जानकारी लोगों के बीच दी जाएगी। 

विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम को दिशा व गति देने के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां शामिल की जाएगी।

जिनमें आरोग्य सत्र दिवस पर आईपीसी सत्र, स्कूल आउटरीच कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से प्रचार प्रसार, रेड रिबन क्लब, नेहरू युवा केंद्र संगठन, एनसीसी के सदस्य और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जागरूकता रैली निकालने के साथ स्कूल आउटरीच कार्यक्रम और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में भी जागरूकता भरे कार्यक्रम कराए जायेंगे।

अभियान के दौरान जिन विभागों का सहयोग लिया जा रहा है उनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना, पंचायती राज विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य सामाजिक संस्थाएं एवं संगठन शामिल हैं। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अजय, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सीके दास, डीपीएम रेहान अशरफ सहित अन्य विभाग एवं संगठन के लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top