BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

हमारी बच्चियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है एचपीवी का टीका, करेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव : डीएम

सदर अस्पताल में डीएम ने टीकाकरण शिविर का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 9 से 14...

सदर अस्पताल में डीएम ने टीकाकरण शिविर का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 9 से 14 वर्ष तक की बच्चियों को किया जा रहा टीकाकृत

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एचपीवी टीके का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का दिया निर्देश

बक्सर। डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत जिले में शुरू हुए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का सदर अस्पताल बक्सर में शुभारंभ किया गया।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि एक उम्र के बाद महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। उसी से बचाव के लिए सरकार द्वारा 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं का नि:शुल्क टीकाकरण की शुरुआत की गई है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय जासो की बच्चियों को टीकाकृत किया जा रहा है। इसके बाद एक एक कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बच्चियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। तत्पश्चात राजकीय बालिका उच्च विद्यालयों के बच्चियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

कैंसर के खिलाफ शुरू किए गए इस अभियान का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, जो भविष्य में इन बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में कारगर रहेगा।

प्रथम चरण में 240 वैक्सीन कराया गया है उपलब्ध

जिला पदाधिकारी ने बताया कि पहले चरण के तहत बिहार के कई जिलों में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा बक्सर जिले को कुल 240 वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है। हम सभी इस अभियान के सफल संचालन के लिए प्रयासरत हैं। ताकि, आज इन बच्चियाें को टीकाकृत कर भविष्य में उन्हें कैंसर के खतरे से बचाया जा सकेगा।

उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से 9 से 14 वर्ष तक की छात्राओं को अनिवार्य रूप से एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। जिससे जन जन तक इस अभियान की जानकारी पहुंच सके।

मील का पत्थर साबित होगा एचपीवी का टीका

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि आज के दौर में कैंसर पूरे परिवार के लिए अभिशाप से कम नहीं हैं। एक बार यह बीमारी किसी को हो जाए, तो मरीज के साथ पूरा परिवार परेशान होता है। इससे न केवल मानसिक क्षति होती है, इसके कारण लोगों को आर्थिक क्षति भी होती है। ऐसे में बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाना मील का पत्थर साबित होगा। जो भविष्य में इनको सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा।

उन्होंने बताया कि एचपीवी का टीका (सेर्वेवैक) पूरी तरह से सुरक्षित और स्वदेशी है। इसे सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है और कई परीक्षणों के बाद इसकी सप्लाई शुरू की गई है। प्रथम चरण के बाद जिले को बड़ी मात्रा में यह वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके बाद प्रखंडों में भी एचपीवी का टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

इस मौके पर सिविल सर्जन बक्सर, सदर अस्पताल उपाधीक्षक बक्सर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, यूनिसेफ के एसएमसी, यूएनडीपी के वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक, सीएफएआर के एसपीए, सदर प्रखंड प्रबंधक, डाटा सहायक शशिकांत शर्मा स्टाफ नर्स, एएनएम नीलम वर्मा, अनीता पाल , शोभा कुमारी, डॉली कुमारी के अलावा स्कूल के शिक्षकगण व अन्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top