BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

समय पर काम पूरा करना लक्ष्य, अच्छी तरह काम करके  उदहारण बनें : जिलाधिकारी

प्रखंड कार्यालय, मझौलिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण स्थापना, सामाजिक सुरक्षा, नजारत आदि कक्ष में गये और संचिकाओं एवं अभिलेखों...

प्रखंड कार्यालय, मझौलिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

स्थापना, सामाजिक सुरक्षा, नजारत आदि कक्ष में गये और संचिकाओं एवं अभिलेखों की जांच की

समाधान का रास्ता अपनाना सही, किसी के प्रति कोई द्वेष भावना नहीं है

-गंदगी की वजह से ही कई तरह की समस्या समाज में उठ खड़ी हुई है

बेतिया। पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने प्रखंड कार्यालय, मझौलिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी प्रखंड कार्यालय के स्थापना, सामाजिक सुरक्षा, नजारत आदि कक्ष में गये और संचिकाओं एवं अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही कर्मियों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और बेहतर तरीके से कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया।

कार्यों के निष्पादन में तेजी लाए

उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों के निष्पादन में तेजी लाई जाय। कार्यालय के सभी संचिका एवं अभिलेख अपडेट रखी जाय। विभिन्न कार्यों से कार्यालय आने वाले व्यक्तियों को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। अगर किसी कर्मी द्वारा किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो तुरंत जांच करायी जायेगी और सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने मंझोलिया पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। जो योजनाएं पीछे चल रही है उनकी पड़ताल की। लगभग 21 पंचायतों के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उनसे उनकी पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों का हाल जाना।

बहुत सारी नई योजनाएं भी अभी आने वाली है

पंचायत प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने विकास कार्यों में हो रही दिक्कतों के बारे पूछा। कौन सा कारण है जिसकी वजह से बारह पंचायतों में विकास कार्य धीरे हैं इसके बारे में गहन पड़ताल की। अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों से उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाया जाए।

कार्यों को गति प्रदान करना सबकी ज़िम्मेवारी है। जन प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने पूछा कि बताइए कि काम कब तक पूरा होगा। साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंद्रह अगस्त तक काम को धरातल पर पूरा करने का लक्ष्य रखें। 

विकास कार्यों के महत्व पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसे अपना काम समझकर करें तब ही समय पर पूरा होगा। जिला प्रशासन हमेशा आप लोगों के साथ समन्वय करने के लिए तैयार है।

किसी पदाधिकारी से अगर आप लोगों को कोई दिक़्क़त हो रही हो या असहयोग मिल रहा हो तो यह भी बताएँ। जन प्रतिनिधियों के बीच उन्होंने यह भी बताया कि बहुत सारी नई योजनाएं भी अभी आने वाली है जो आप लोगों के ही पूरा करना है। 

किसी के प्रति कोई द्वेष भावना नहीं है

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी के प्रति कोई द्वेष भावना नहीं है। काम करना ही लक्ष्य है। परसा पंचायत की ज़मीन का मामला को भी उन्होंने ग़ौर से जाना और उसे जल्दी हल करने के लिए निर्देशित किया।

जन प्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे से काम करके आप लोग उदाहरण बन सकते हैं।प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करना ही चुनौती है।विकास तभी हो सकता है जब आप लोग का सहयोग पूरी तरह प्रशासन को मिलेगा।

शांति से ही विकास होती है। आपका सहयोग अपेक्षित है। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने समाधान का रास्ता अपनाने को कहा।मिल जुल कर कैसे कम किया जाए इसका रास्ता निकाला जाना चाहिए।

योजनाओं का समय से पूरा होना ज़रूरी है लोगों का कल्याण इसी में है। उन्होंने कहा कि मैं आपका ध्यान आकर्षित करने आया हूँ और तालमेल के साथ काम को आगे बढ़ाना ही हम लोगों का दायित्व है। समन्वय के साथ काम करिए और लोगों का भी सम्मान करिए।

स्वच्छता के कार्यक्रम को बढ़ाइए

डीडीसी प्रतिभा रानी ने जन प्रतिनिधियों का ध्यान गंदगी की ओर दिलाया। डब्ल्यूपीयू (वेस्ट प्रोसेसिग यूनिट) के महत्व के बारे में उन्होंने जनप्रतिनिधियों के बीच में विस्तार से चर्चा की। डब्ल्यूपीयू के प्रगति के बारे में अपडे भी लिया ।  सफ़ाई अपनाने पर ज़ोर दिया।

गंदगी की वजह से ही कई तरह की समस्या समाज में उठ खड़ी हुई है। बच्चों की लंबाई घट रही है। पर्यावरण में असंतुलन जो हो रहा है उसकी बड़ी वजह गंदगी है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अपील किया की स्वच्छता के  कार्यक्रम को बढ़ाइए। पंचायत सचिवों को दिशा-निर्देश दिया की उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्दी से जमा करें। 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री वरूण केतन सहित अन्य प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top