BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मलई बराज निर्माण पूरा कराने को लेकर डुमरांव से निकाली गई समाजवादी किसान पद यात्रा

नावानगर मलई बराज कार्यालय में पदयात्रा के समापन के बाद सभा में तब्दील, वक्ताओं ने रखी अपनी बात डुमरांव/नावानगर. शनिवार...

नावानगर मलई बराज कार्यालय में पदयात्रा के समापन के बाद सभा में तब्दील, वक्ताओं ने रखी अपनी बात

डुमरांव/नावानगर. शनिवार को शहीद स्मारक स्थल से डा. राजीव यादव जिला परिषद सह राजनेता नवानगर और संतोष यादव मुखिया प्रतिनिधि सह राजद नेता के नेतृत्व में मलई बराज से किसानों के खेतों में पानी कब तक ? को लेकर समाजवादी किसान पदयात्रा निकाली गई. पद यात्रा डुमरांव से खलवा ईनार, कोरानसराय, आथर, बासदेवा होकर मलई बराज कार्यालय के समक्ष सभा में तब्दील होकर सम्पन्न हो गया.

मलई बराज से किसानों के खेतों को पानी मिलने में हो रहें विलंब पर बिहार सरकार का ध्यानाकर्षण को लेकर समाजवादी किसान पदयात्रा निकाली गई. वक्ताओं ने कहां कि जिस क्षेत्र में निवास करते है, वहां से सोन से निकलने वाली नहरों का जाल बिछा हुआ है. लेकिन दुर्भाग्य से यहां नहरों के जाल के बावजूद भी हमें इन नहरों से जल प्राप्त नहीं हो पाता. जब-जब मानसून खराब होता है तब-तब किसानों को अपने खेतों के पानी के आभाव में आसमान की ओर देखना पड़ता है.

कई दशकों से मलई बराज पर कार्यवाही के नाम पर औपचारिकताएं होती रही है. और राजनेताओं द्वारा अपने-अपने लाभ व हानि के गुणा गणित में राजनीति होता आ रहा है. इस परियोजना के नाम पर सरकार द्वारा जनता की अरबों रूपया की राशि भी खर्च हुई, लेकिन किसानों के लाभ के नाम पर आज तक एक बंुद पानी नसीब नहीं हुआ. अन्य वक्ताओं ने कहां कि विभागियों अधिकारियों का भी इस परियोजना पर सौतेला व्यवहार होता रहा है. जिसके कारण आज भी योजना अधूरा पड़ा है.

इस परियोजना का कार्य सन् 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विंदेश्वरी दूबे ने शिलान्यास से प्रारंभ हुआ. दुसरा शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 में किया. वक्ताओं ने कहां कि दुर्भाग्य इस बात का है कि इस परियोजना पर दो दो मुख्यमंत्रियों द्वारा शिलान्यास व निर्माण पूरा करने के आश्वास के बाद भी आज अधूरा पड़ा हुआ है. समाजवादी किसान पदयात्रा के माध्यम से बिहार सरकार को ध्यान आकर्षण कराते हुए मांग किया कि इस अधूरे पड़े परियोजना को शीघ्र पूरा कराकर किसानों के अधूरे सपने को पूरा कराई जाए.

पदयात्रा सम्पन्न होने के बाद नवानगर मलई बराज कार्यालय पर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह और संचालन नावानगर मुखिया प्रतिनिधि एजाजुल हक ने किया. पैदल यात्रा में पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, करण राज सिंह, केसठ मुखिया गामा यादव, शशिधर यादव उर्फ मुन्ना यादव जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top