BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बकरीद पर शहर के विभिन्न मस्जिदों मे की गई नमाज अदा, अल्लाह से मांगी अमन चैन की दुआं

मस्जिदों के आस-पास रहीं पुलिस की तैनाती, नगर में पुलिस बल रहें तैनात डुमरांव. त्याग और बलिदान के त्योहार बकरीद...

मस्जिदों के आस-पास रहीं पुलिस की तैनाती, नगर में पुलिस बल रहें तैनात

डुमरांव. त्याग और बलिदान के त्योहार बकरीद पर सोमवार को शहर के विभिन्न मस्जिदों सहित ईदगाह में नमाज अदा की गई. लोगों ने नमाज अदा करते हुए अमन चैन की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी. इस मौके पर नगर और मस्जिदों के नजदीक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. परंपरागत ढग से लोगों ने नये कपडे पहनकर ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की.

इस दौरान मस्जिद के इमाम ने बताया कि आज के दिन अल्लाह को कुर्बानी प्यारी है. इसलिए बकरीद पर बकरे की कुर्बानी दी गई. नगर परिषद क्षेत्र के अहले हदीस मस्जिद, शाही जामा मस्जिद, ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में इमाम के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की. नमाज़ अदा करने के बाद बाहर निकलकर एक दूसरे के गले मिल बधाई दी.

इस दिन गरीबों को दान देने का भी विधान है. ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा दोनों त्योहार पर जकात-फितरा दिया जाता है. यह जकात-फितरा आपकी आय के मुताबिक तय होता है. नमाज के बाद जानवर की कुर्बानी दी जाती है. कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है, जिसमें से एक हिस्सा कुर्बानी करने वाला अपने घर में रख लेता है, तो बाकी के दो हिस्से बांट दिए जाते हैं.

महिलाओं ने अपने-अपने घरों मे खुदा की इबादत की. नमाज को लेकर स्टेट हाईवे स्थित ईदगाह के समीप पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही. अन्य मस्जिदों के पास भी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस पदाधिकारी तैनात रहें. विधायक अजीत कुमार सिंह पहुंच कर सभी को बकरीद की बधाई दी.

नगर परिषद ने शहर की साफ-सफाई करने बाद मस्जिद से जुड़े सड़क पर दोनों तरफ चुना गिराया था.ईदगाह के बाहर नमाज के दौरान एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, सीओ समन प्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर संजय शर्मा, थानाध्यक्ष शंभू भगत, संजीत शर्मा सहित पुलिस बल तैनात रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top