BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत स्कैन एंड शेयर में बिहार में दूसरे स्थान पर अनुमंडलीय अस्पताल बगहा

स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार द्वारा बेहतर कार्य को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक हुए पुरस्कृत  जुलाई माह में 3986 हुआ ओपीडी,...

स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार द्वारा बेहतर कार्य को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक हुए पुरस्कृत 

जुलाई माह में 3986 हुआ ओपीडी, 4387 हुआ स्कैन एंड शेयर 

जिले के सभी 555 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्कैन एंड शेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

बेतिया। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत एक-दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को पटना में किया गया। जिसमें मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत स्कैन एंड शेयर में पूरे बिहार में दूसरे स्थान प्राप्त करने पर अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थान मानते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

वहीं बेहतर कार्य को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अमित अचल को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक, अस्पताल प्रबंधक एवं सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने भाग लिया।

जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अमित अचल ने बताया की स्कैन एंड शेयर के माध्यम से ओपीडी में लगने वाले भीड़ में कमी आती है साथ ही मरीजों के आभा आईडी बनवाने से उनकी मेडिकल हिस्ट्री भी बन जाती है जिससे इलाज में आसानी होती है।

उन्होंने बताया की जुलाई माह में 03 हजार 986 हुआ ओपीडी और 04 हजार 387 स्कैन एंड शेयर किया गया। उन्होंने बताया की राज्य के निर्देश के अनुसार अब जिले के सभी 555 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्कैन एंड शेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं एपीएचसी / यूपीएचसी पर चिकित्सा पदाधिकारी एवं एचएससी पर सीएचओ को इस कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को इसकी निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग,  संजय कुमार सिंह, सचिव स्वास्थ्य विभाग, सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार,शशांक शेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, डाॅ बी के मिश्रा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति उपस्थित थे। 

आभा आईडी से मरीजों को मिल रहा है डिजिटलाइजेशन का फायदा

डीपीसी अमित कुमार ने बताया की ओपीडी मे आए हुए मरीजों का आसानी से आभा आईडी का लाभ मिल रहा है, जिससे सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब रजिस्ट्रशेन काउंटर पर लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया की किस बीमारी के मरीज आ रहें है, उन्हें कौन सी दवाए चल रही है इसकी जानकारी उपलब्ध हों रहीं है। आभा आइडी पर रजिस्ट्रेशन के बाद आभा क्यूआर कोड को स्कैन करके मरीज स्वयं भी संबंधित चिकित्सक के पास इलाज के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया की आभा आईडी के प्रचार प्रसार के लिए सरकारी अस्पतालों में पोस्टर लगाये गये हैं, कई प्रखंडों में आभा काउंटर बनाये गये हैं। उन्होंने 

बताया कि मोबाइल फोन की मदद से आसानी से आभा आइडी बनाया जा सकता है। इसके बाद मोबाइल द्वारा क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ता है। इसकी मदद से मरीज को एक टोकन नंबर मिलता है जिससे मरीज ओपीडी की पर्ची प्राप्त कर लेता है। अस्पतालों में एक विशेष क्यूआर कोड वाला आभा काउंटर होता है जहां यह सुविधा मिलती है।

बताया कि आभा एप्प पर पहले मरीज को अपने बारे में जरूरी विवरण देना होता है। आभा एप्प पर रजिस्ट्रेशन के बाद क्यूआर स्कैन करने के साथ ही मरीज की सभी प्रकार की जानकारी काउंटर पर मौजूद कंप्यूटर आपरेटर के पास चली जाती है। मरीज पर्ची लेकर संबंधित डॉक्टर के पास जाते हैं। वहीं आभा एकाउंट की मदद से मरीज के पुराने जांच तथा दवा से जुड़ी जानकारी एक रिकॉर्ड बन जाती है।

अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा को पुरस्कृत किए जाने पर जिले के सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा, जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मूर्तजा अंसारी, जिला अनुश्रवन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, डीपीसी अमित कुमार, डीसीएम राजेश कुमार, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुबोध कुमार व अन्य लोगों ने बधाई दी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top