BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
3 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने किया प्रेसवार्ता, कुल 1941 मतदान केंद्रों में से 1008 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग

बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन...

बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवं मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रेस ब्रीफिंग किया गया।

33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रारंभ होने से पूर्वाहन 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत 8.20%, पूर्वाहन 11:00 बजे तक 26.01%, अपराहन 01:00 बजे तक 37.89%, अपराह्न 03:00 बजे तक 45.99%, अपराह्न 5:00 बजे तक 52.38% एवं 06:00 बजे तक अनुमानित प्रतिशत 53.7 %है।

भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 1941 मतदान केंद्रों में से 1008 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। सामान्य मतदान केंद्रों पर 1-3 एवं संवेदनशील मतदान केंद्र पर 1-4 का पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों/सामान्य मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई तथा प्रत्येक मतदान केंद्रों पर गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई।

मतगणना की तिथि दिनांक 04.06.2024 को निर्धारित है। मतगणना हेतु की गई तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। मतदान समाप्ति के पश्चात 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी 06 विधानसभा क्षेत्र का पोल्ड ईवीएम, वीवीपैट तथा सामग्री बाजार समिति बक्सर अवस्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा।

वज्रगृह के सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं 24×7 नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतगणना परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंध वस्तु जैसे माचिस, हथियार एवं अन्य ज्वलनशील वस्तुएं आदि वर्जित रहेगा। मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल लैपटॉप या इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई भी रिकॉर्डिंग डिवाइस मतगणना हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मतगणना परिसर में मीडिया रूम स्थापित किया जाएगा मतगणना परिसर में प्रवेश हेतु मीडिया कर्मियों को प्राधिकार पत्र निर्गत किया जाएगा एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार केवल सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्राधिकारी पत्र के साथ ही मीडिया कर्मियों का प्रवेश अनुमान्य होगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top