BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : चमकी पर विभागीय तैयारी जोरों पर, पहला प्रभावित बच्चा भी हुआ ठीक 

प्रखंड में दो, अनुमंडल में 5 और जिला स्तरीय अस्पताल में 20 बेड की व्यवस्था  चिकित्सक, आशा, सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...

प्रखंड में दो, अनुमंडल में 5 और जिला स्तरीय अस्पताल में 20 बेड की व्यवस्था 

चिकित्सक, आशा, सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ संबंधित विभागों को भी मिल चुका प्रशिक्षण

सीतामढ़ी। जिले में चमकी को लेकर विभागीय तैयारी जोरों पर है। वहीं चमकी से जिले के नानपुर का प्रभावित बच्चा मो. ओसैफ भी ठीक होकर घर आ चुका है। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में एईएस को लेकर अलग अलग तरह की एक्टिविटी कराई जा रही है।

जिसमें जिला स्तरीय टास्क फोर्स मीटिंग की बैठक, मेडिकल ऑफिसर्स, आशा, सीएचओ के साथ आंगनबाड़ी एवं जीविका के कार्यकर्ताओं को भी चमकी पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्येक आशा को कहा गया है कि वे घर घर जाकर जीरो से 15 वर्ष उम्र के नए बच्चों की सूची बनाकर घर के लोगों को चमकी पर जागरूक करें। प्रत्येक आशा को 20 पैकेट ओआरएस के पैकेट और पेरासिटामोल के टेबलेट और सिरप दिए गए हैं।

उन्हें हिदायत दी गयी है कि अगर चमकी के वक्त बच्चा होश में हो तो उसे पहले ओआरएस का घोल पिलाएं वहीं बुखार की स्थिति में उसे हवादार जगह पर लिटाकर पूरे शरीर को सामान्य पानी से पोछें। इसके बाद एंबुलेंस या टैग वाहन से अस्पताल ले जाएं। इसके अलावा शिक्षा विभाग से संबंधित लोगों को भी चमकी के लक्षण और निदान संबंधी जानकारी दी गयी। 

बिना उपचार स्वास्थ्य केंद्र से रेफर नहीं होंगे चमकी प्रभावित

डॉ यादव ने बताया कि चमकी के किसी एक लक्षण के दिखने पर भी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चों को बिना प्राथमिक उपचार के कहीं रेफर नहीं किया जाएगा। प्रतिकूल परिस्थिति में ही बच्चों को एसकेएमसीएच रेफर करना होगा।

चमकी प्रभावित बच्चों को उनके घर से लाने के क्रम में एम्बुलेंस में ही ग्लूकोमीटर से शुगर लेवल नाप कर कम होने की स्थिति में एसओपी के अनुसार ही स्लाइन चढ़ाएगें। प्रत्येक प्रखंड में दो, बेलसंड अनुमंडलीय अस्पताल में 5 तथा जिला अस्पताल में 20 वातानुकूलित एईएस बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा हर प्रखंड तथा जिला स्तर पर एईएस कंट्रोल रूम की व्यवस्था है। 

जिले में अभी तक चमकी के एक केस की पुष्टि

डॉ यादव ने बताया कि अभी तक जिले में एक केस की पुष्टि हुई है। यह केस नानपुर के पंडौल बुजुर्ग का तीन वर्षीय मो. ओसैफ है। एसकेएमसीएच से यह ठीक होकर अपने घर वापस आ चुका है। आने के बाद उसके घर जाकर फॉलोअप भी किया गया है। डॉ यादव ने बताया कि रात में खाना नहीं खाकर सोने से इसे चमकी का प्रभाव आया था। 

चमकी को धमकी

1. खिलाओ: बच्चों को रात में सोने से पहले जरूर खाना खिलाओ

2 जगाओ: सुबह उठते ही बच्चों को भी जगाओ। देखो, कहीं बेहोशी या चमक तो नहीं

3 अस्पताल ले जाओ: बेहोशी या चमक दिखते ही तुरंत एंबुलेंस या नजदीकी गाड़ी से अस्पताल ले जाओ।

चमकी बुखार (ए ई एस)

-चमकी बुखार से बच्चों को बचाने के लिए बच्चों को

 तेज धूप से दुर रखे।

-अधिक से अधिक पानी, ओआरएस अथवा नींबू-पानी-चीनी का घोल पिलाएं।

-हल्का साधारण  खाना खिलाएं, बच्चों को जंक-फूड से दुर रखे।

-खाली पेट लिची ना खिलाएं।

-रात को खाने के बाद थोड़ा मीठा ज़रूर खिलाएं।

-घर के आसपास पानी जमा न होने दे।

-रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करे।

-पूरे बदन का कपड़ा पहनाएं।

-सड़े-गले फल का सेवन ना कराएं, ताजा फल ही खिलाएं।

-बच्चों को दिन में दो बार स्नान कराएं।

लक्षण (बच्चों को)

-सिर दर्द, अचानक तेज बुखार आना।

-हाथ पैर मे अकड़ आना/टाईट हो जाना।

-बेहोश हो जाना।

-बच्चो के शरीर का चमकना/शरीर का कांपना।

-बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक संतुलन ठीक नहीं होना।

-गुलकोज़ का शरीर मे कम हो जाना।  

-शुगर कम हो जाना। ईत्यादि।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top