BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 day ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
5 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
6 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जिले मे मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

किशोरियों एवं महिलाओ को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए किया जागरूक  पीरियडस के दौरान असावधानी बरतने से हो सकतीं...

किशोरियों एवं महिलाओ को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए किया जागरूक 

पीरियडस के दौरान असावधानी बरतने से हो सकतीं है कई प्रकार के संक्रमण का शिकार 

मोतिहारी। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति विद्यालय की लड़कियों व आम महिलाओं को जागरूक करते हुए जिले भर में आज विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया है। इस सम्बन्ध में जिले के डीसीएम नंदन झा ने कहा कि देशभर में हर साल 28 मई को ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने बताया की सदर पीएचसी मोतिहारी क्षेत्र के प्रोजेक्ट कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गोढ़वा, प्रोजेक्ट कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल केसरिया, ढाका अनुमण्डलीय अस्पताल, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय घोड़ासहन एवम कन्या मध्य विद्यालय घोड़ासहन में शैक्षणिक कार्यशाला, सेमिनार, क्विज कम्पटीशन के साथ ही जागरूकता सत्र का अयोजन स्वास्थ्य कर्मियों व शिक्षकों के द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीईओ, शिक्षिकाएं, पिरामल स्वास्थ्य, सी 3 संस्था के डीसी सहित सैकड़ों की संख्या मे छात्राएं उपस्थित थीं। जहाँ मौके पर उन्हें माहवाऱी के समय की जानकारी के साथ ही साफ सफाई के तरीको से अवगत कराया गया। इस दौरान कई स्थानों पर रैली आयोजित की गईं।

पैड का उपयोग करना आसान व सुरक्षित है

सेंटर फॉर कैटालइजिंग चेंज के जिला समन्वयक आदित्य राज ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के वित्तीय सहयता और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवमं किशोरियों द्वारा दो सेनेटरी पैड बैंक संचालित किया जाता है। पैड बैंक में स्थानीय लड़कियां, महिलाएं एवं महिला मुखिया वार्ड सदस्य हैं।

जहां से किशोरी एवं महिलाएं रियायती दर पर सेनेटरी पैड प्राप्त करती हैं। वहीं दूसरी ओर यह समूह किशोरी एवं महिलाओं के बीच माहवारी के दिनों में कपड़े की जगह सेनेटरी पैड उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती है। पैड बैंक ‘वैष्णवी’ चैम्पियन किशोरी समूह हैं जो पंचायत बसमानपुर में है और “रिद्धि सिद्धि” किशोरी समूह उत्तरी ढेकहां इसमें अब तक क्षेत्र की लगभग 25 से 30 सक्रिय एवं अन्य लड़कियां एवं महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

जो महामारी के दिनों में सस्ते दर पर सेनेटरी पैड लेती हैं एवं इसके उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त करती हैं। वहीं मुखिया सीता देवी, पंचायत उत्तरी ढेकहां कहती हैं कि महावारी के दौरान कपड़ा उपयोग करती थी लेकिन अब लड़कियां साइकिल चलाती है उस दौरान उन्हें दिक्कत होता है जिससे पैड का उपयोग करती हैं, पैड का उपयोग करना आसान, सुरक्षित व काफ़ी बेहतर है।

सी 3 के जिला समन्वयक आदित्य राज ने बताया कि बासमनपुर, पूर्वी चंपारण में चल रहे सेनेटरी पैड को हमारी संस्था द्वारा शुरुआत के 6 महीने तक सेनेटरी पैड नि:शुल्क मुहैया रह गया था एवं उसी कॉरपस से आज तक निर्बाध रूप से सेनेटरी पैड बैंक चल रहा है।

पीरियडस के दौरान असावधानीबरतने से हों सकतीं है कई प्रकार के संक्रमण का शिकार

डॉ सोनाली गुप्ता ने बताया कि मासिक धर्म या माहवारी महिलाओं के शरीर में होने वाली एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। जिसमें साफ-सफाई का विशेष महत्व है। मासिक धर्म के दौरान प्रत्येक चार घंटे में सैनेट्री पैड को अवश्य बदल देना चाहिए।

भूल से भी अस्वच्छ कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,इससे संक्रमण होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लापरवाही करने से यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन, ल्यूकोरिया, धात गिरने जैसी बीमारी के साथ संक्रमण हो सकते हैं। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को हरी साग-सब्जी, ताजे फल, दही, दूध और का सेवन करना चाहिए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top