BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डीएम अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण, दो दशक से कार्यरत अभिलेखागार दफ्तरी को दिया स्थानांतरण का निर्देश

बक्सर। डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा पूर्वाहन 10:10 बजे समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। अभिलेखागार के...

बक्सर। डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा पूर्वाहन 10:10 बजे समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। अभिलेखागार के निरीक्षण के क्रम में लिपिक एवं दफ्तरी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के क्रम में नकल प्राप्ति हेतु 50 से अधिक आवेदन पडे़ हुए पाये गये। ये सभी आवेदन 17 अगस्त 2024 या उससे पहले की तिथियों के थे। इस क्रम में लिपिक से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभिलेख यत्र-तत्र बिखरे हुए पडे थे। जिसका सही ढंग से रख-रखाव का जिम्मा दफ्तरी का भी है। इस क्रम में इनसे कारण पृच्छा करने हेतु विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही अभिलेखागार में दफ्तरी विगत 2003 से ही कार्यरत है। नजारत उप समाहर्ता बक्सर को निर्देश दिया गया कि इनके स्थानांतरण के संबंध में अविलंब संचिका प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही निर्देश दिया गया कि इस कार्यालय की पर्याप्त साफ-सफाई हेतु आउटर्सोस एजेंसी के एक कर्मी को प्रतिनियुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे एवं प्रथम तल के दूसरे भाग में अभिलेखों के रख-रखाव हेतु कक्ष बनवाने हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर से समन्वय स्थापित करेंगे।

तत्पश्चात पूर्वाहन 10:30 बजे आपदा प्रबंधन शाखा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आपदा कार्यालय में कार्यरत 04 लिपिकों में से 01 लिपिक (धर्मपाल कुमार) अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। इस क्रम में संबंधित कर्मी से कारण पृच्छा करते हुए अनुपस्थित अवधि का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top