BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : बाल हृदय रोग से ग्रसित 05 बच्चे इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना

अब तक जिले के 20 बच्चों का हो चुका है निःशुल्क ह्रदय का ऑपरेशन सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद में होगी...

अब तक जिले के 20 बच्चों का हो चुका है निःशुल्क ह्रदय का ऑपरेशन

सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद में होगी बच्चों के हृदय की शल्य चिकित्सा

बेतिया। जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिला स्वास्थ्य समिति परिसर से ह्रदय रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित कुल 05 बच्चों को सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे की मौजूदगी में एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना भेजा गया।

जहां से बच्चे ह्रदय की शल्य चिकित्सा हेतु अहमदाबाद जाएंगे। मौके पर सीएस डॉ दुबे ने बताया कि बाल हृदय योजना के तहत अब तक 54 बच्चों को इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में निशुल्क जांच करायी जा चुकी है, जिसमें से 35 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए गए हैं।

वहीं जिला से अब तक 20 बच्चों के हृदय का ऑपरेशन निःशुल्क कराया जा चुका है। उन्होंने बताया की 5 बच्चे एंबुलेंस के माध्यम से पटना जाएंगे एवं पटना से फ्लाइट के माध्यम से श्री सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित अचल द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भेज कर निशुल्क जांच एवं श्री सत्य साइ हॉस्पिटल अहमदाबाद जाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस एवं फ्लाइट की व्यवस्था कराई जाती है। इनके ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लगता है।

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ मिलता है

जिला समन्वयक (आरबीएसके) रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस योजना का लाभ जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के टीम से मिलकर उठाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिले के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों में नरकटियागंज के गुलाप्सा खातून 12.5 वर्ष, योगापट्टी से अंशिका कुमारी 7 वर्ष, नरकटियागंज से अयान खान 9 वर्ष, बैरिया से विजय कुमार 16 वर्ष, सिकटा से कैफ आलम 1.5 वर्ष शामिल है। जिन्हे आवश्यक कागजात के साथ एंबुलेंस से रवाना किया गया।

कैम्प लगाकर की जाती है स्क्रीनिंग

जिले के सीएस डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 43 प्रकार की बीमारियों की जांच चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व अन्य स्थानों पर कैम्प लगाकर समय समय पर की जाती है।

जांच के दौरान बच्चों में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर उनका जिले के अस्पताल में स्क्रीनिंग की जाती है। उसके बाद ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके माता-पिता और जरूरी कागजातों के साथ निःशुल्क एम्बुलेंस से पटना और उसके बाद विमान से श्री सत्य साइ हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाता है।

अस्पताल में बच्चों एवं अभिभावक के रहने, भोजन, इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस मौके पर सीएस डॉ श्रीकांत दुबे, जिला समन्वयक डॉ रंजन कुमार मिश्रा, डीसीएम राजेश कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top