BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
1 day ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
6 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

पटना : नेशनल कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम में बिहार मॉडल की हुई सराहना – डॉ अशोक 

राज्य के सभी प्रखंड हो चुके हैं कालाजार मुक्त, पैसिव केस फाइंडिंग पर विभाग करेगा काम  पटना। लोक स्वास्थ्य मुद्दे...

राज्य के सभी प्रखंड हो चुके हैं कालाजार मुक्त, पैसिव केस फाइंडिंग पर विभाग करेगा काम 

पटना। लोक स्वास्थ्य मुद्दे के रूप में राज्य कालाजार मुक्त हो चुका है। सूबे के सभी प्रखंडों में कालाजार रोगियों की संख्या प्रति दस हजार की आबादी में एक रोगी से भी कम पहुंच चुकी है। रांची में हुए नेशनल कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में बिहार मॉडल की काफी सराहना हुई है।

ये बातें अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण) डॉ अशोक कुमार ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कही। यह बैठक कालाजार उन्मूलन की स्थिति को कायम रखने के प्रयास में तेजी के लिए आयोजित की गयी थी। बैठक के दौरान डॉ अशोक ने कहा कि कालाजार के लिए निर्देशित भारत सरकार के हर पॉइंट पर बिहार पहले से ही काम कर रहा है।

राज्य एक्टिव केस की खोज के साथ केस बेस्ड सर्विलांस भी कर रहा है। इसके तहत हर कालाजार मरीज की व्यक्तिगत रिपोर्ट विभाग के पास मौजूद है, अगर इसके साथ इंटेंसिफाइड प्लान के साथ राज्य काम करे तो ट्रांसमिशन रेट पर भी अंकुश लग सकता है।

राज्य लगातार तीसरे वर्ष भी कालाजार मुक्त की स्थिति में 

बैठक के आरम्भ में डब्ल्यूएचओ के राज्य समन्वयक (एनटीडी) डॉ राजेश पांडेय ने कालाजार मुक्त राज्य की स्थिति को कायम रखने वाले कारकों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य लगातार तीसरे वर्ष कालाजार मुक्त की स्थिति को कायम रखे हुए है। प्रखंड स्तर पर प्रति दस हजार की आबादी पर एक से कम मरीज मिले हैं।

कालाजार स्थिति को कायम रखने के लिए डॉ पांडेय ने दो सुझाव भी जिलों को दिए, जिसमें साप्ताहिक रिपोर्टिंग और पैसिव केस फाइंडिंग पर बल देना शामिल था। उनका कहना था कि सार्वजनिक संस्थानों में बुखार के आने वाले ऐसे मामले जो 14 दिन से ज्यादा हों तो डॉक्टर के द्वारा कालाजार के लक्षणों को क्लिनिकली जाँचने के बाद कालाजार किट से जांच की जाए।

सही समय पर एसपी पाउडर का छिड़काव जरूरी 

डॉ पांडे ने बताया कि ट्रांसमिशन को रोकने के लिए आईआरएस चक्र के दौरान सिंथेटिक पायराथाइड के सही समय पर छिड़काव के साथ छिड़काव के लिए मना करने करने वाले घरों को छिड़काव के लिए राजी करना होगा।

इससे कालाजार फैलाने वाली बालू मक्खी पर रोक के साथ रोग की संभावना पर भी लगाम लगेगा। वहीं जिला स्तर से निरंतर “कामिस” के माध्यम से किए गए कार्यों की रिपोर्टिंग, समीक्षा एवं एक्शन लेना है । 

डेंगू जांच के लिए मशीनों को दुरुस्त करने को कहा

डॉ अशोक कुमार ने इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में डेंगू के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से अति प्रभावित प्रखंडों में मानसून से पूर्व लार्वा स्लाइडर से छिड़काव कराया जाए।

डेंगू के मद्देनजर चिकित्सक, आशा, एएनएम एवं अन्य पारामेडिकल स्टाफ तथा स्कूल के बच्चों को भी प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने सभी जिले को डेंगू जांच में प्रयुक्त होने वाले एलाइजा मशीन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top