BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : एईएस/जेई के विरुद्ध आशा फैसिलिटेटर पिंकी चला रही है जागरुकता अभियान

सुबह -शाम व रात्रि में लगाती है चौपाल, बच्चों को भूखे पेट न सोने का देती है नसीहत मोतिहारी। जिले...

सुबह -शाम व रात्रि में लगाती है चौपाल, बच्चों को भूखे पेट न सोने का देती है नसीहत

मोतिहारी। जिले के अरेराज प्रखंड में निरंतर एईएस/जेई के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आशा फैसिलिटेटर पिंकी कुमारी के द्वारा प्रखंड के बिन्दवलिया समेत कई गली,

कसबों में घूमकर 300 से ज्यादा लोगों को जगह-जगह एकत्रित कर शाम व रात्रि में चौपाल लगाकर चमकी बुखार से बचाव के बारे में महिलाओं, बुजुर्गो, बच्चों को लीफलेट देते हुए उन्हें ध्यान से चमकी के लक्षण की पहचान एवं बचाव के तरीके बताए जा रहें है, ताकि गांव, इस उमस भरे मौसम में चमकी के मामलों से सुरक्षित रहें।

आशा फैसिलिटेटर पिंकी बच्चों को चमकी को धमकी देने के लिए प्रमुखता से तीन महत्वपूर्ण बातें बता रही है जिनमे बच्चों को कड़ी धूप में न निकलने, रात में बच्चों को भूखे पेट न सोने, कुछ मीठा खिलाए, ताजे भोजन, मौसमी फल खिलाए, ओआरएस के घोल का सेवन फायदेमंद है,

पिंकी ने ज्ञानती देवी, सीमा, ललिता तथा सुमन देवी को समझाते हुए कहा की चमकी में भूलकर भी न करें देरी तेज बुखार, जकड़न, चक्कर, बेहोशी, मुंह से झाग जैसे लक्षण दिखे तो तुरंत सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाए।

चमकी बुखार की स्थिति में अस्पताल और एंबुलेंस का तत्काल सहयोग ले, झाड-फूंक से बचें।

बच्चों को पानी खुब पिलाए, घरों के आसपास साफ सफाई जरूर करें।

चौपाल से लोगों में दिख रही है जागरूकता

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ शीतल नरुला ने बताया कि आशा फैसिलिटेटर पिंकी कुमारी चमकी पर जागरूकता फैलाने के साथ- साथ नियमित टीकाकरण के लिए क्षेत्र में आशा के साथ बैठक कर जागरूकता फैला रही हैं।  उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहें कार्य सराहनीय है।

चौपाल से लोगों में जागरूकता हो रही है, जानकारी प्राप्त कर लोग अपने बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने बताया की एएनएम भी इनका सहयोग कर रहीं हैं। डब्ल्यूएचओ के नरोत्तम कुमार के अनुसार माॅनीटरिंग के क्रम में लोगों में जागरूकता दिख रही है,

बिन्दवलिया में फैसिलिटेटर पिंकी कुमारी के द्वारा गेहूं कटाई के कारण संध्याकाल में या प्रात:काल में हीं चौपाल लगाया जा रहा है। वार्ड नम्बर चार बिन्दवलिया की आशा सुनिता कुमारी के साथ चौपाल में ग्रामीण निर्मला देवी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

चमकी से बचाव के उपाय

आशा फैसिलिटेटर पिंकी कुमारी ने ग्रामीणों को बताया कि एईएस से बचाव के लिये अभिभावक अपने बच्चे की धूप से बचाएं। रात को किसी भी हालत में भूखे नहीं सोने दें, दिन में एक बार ओआरएस घोल कर जरूर पिलाएं, बच्चे को कच्चा लीची नहीं खाने दें, बच्चा अगर घर में भी है तो घर की खिड़की व दरवाजा बंद नहीं करें, हवादार रहने दें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top